फरवरी महीने में दिखाई देगा साल का पहला ग्रहण, क्या भारत में भी लागू होगा सूतक काल?

ज्योतिष | साल 2026 में लगने वाले ग्रहण के बारे में बातचीत की जाए, तो इस साल का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होने वाला है जो की फाल्गुन महीने की अमावस्या पर लगने वाला है. चंद्र ग्रहण की बात की जाए तो यह पूर्णिमा के दिन लगता है. साल का पहला सूर्य ग्रहण वलयकार होगा. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा, क्या इसका प्रभाव भारत में दिखाई देगा या नहीं.

grahan

साल का पहला ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण वलयकार होगा, जिसे सूर्य ग्रहण या रिंग ऑफ फायर कहा जाता है. सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले ही उसका सूतक काल भी लागू हो जाता है अर्थात इस दौरान किसी प्रकार का कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता.

सूतक काल का समापन ग्रहण समाप्त होने के साथ ही होता है. साल के पहले सूर्य ग्रहण के बारे में बातचीत की जाए, तो वह 17 फरवरी अमावस्या पर लगने वाला है. उस दिन फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष के अमावस्या तिथि पड़ रही है. इस सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य का 96% हिस्सा ढक लेगा. भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण शाम को 5:21 मिनट पर शुरू होगा. सूर्य ग्रहण का कुल समय 2 घंटे 31 मिनट का रहने वाला है.

क्या भारत में भी दिखाई देगा ग्रहण?

इस सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा सूर्य के 96% हिस्से को कवर कर लेगा, तो इस स्थिति में आपको केवल सूर्य के किनारे ही दिखाई देने वाले हैं. सूर्य पूरी तरह से ढका नहीं होगा. इस वजह से सूर्य ग्रहण के समय आकाश में एक चमकीला गोलकार वलय बनेगा, इसे ही रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इस वजह से इसका सूतक काल भी यहां पर लागू नहीं होगा, ग्रहण के सूतक काल के दौरान आपको कुछ नियमों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.

इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता, मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है. इस दौरान उन्हें कोई भी काम नहीं करना होता, निरंतर भगवान के नाम का जाप करना उनके लिए काफी अच्छा होता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.