Jio का नया लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला धांसू रिचार्ज प्लान, 2.5 GB डाटा के साथ इतना सब

गैजेट डेस्क, Jio New Plan | अगर आप भी देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहक है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको जियो की तरफ से उपलब्ध करवाए जा रहे एक लांग टर्म वैलिडिटी के प्लान के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने वाले हैं. इस प्लान की खास बात यह है कि अगर आप एक बार इसे रिचार्ज करवा लेते हैं तो आपको 12 महीनो तक रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. इस प्लान में आपको कई सारे अतिरिक्त बेनिफिट भी मिलते हैं.

Jio

Jio का लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला नया प्लान

वैसे तो रिलायंस जियो के पास ढेर सारे रिचार्ज प्लान की लिस्ट मौजूद है. आप माइजियो ऐप पर जाकर भी इसके बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं. हम आपको 3599 रुपये वाले प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. यह प्लान पूरे 365 दिन यानी कि 12 महीना की वैलिडिटी के साथ आता है. एक बार अगर आप रिचार्ज करवा लेते हैं, तो आपको साल भर रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है.

इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.5 जीबी डाटा का लाभ मिलता है. इस हिसाब से देखा जाए तो यह प्लान उन यूजर्स के लिए एकदम बेहतरीन है जिन्हें ज्यादा डाटा की आवश्यकता होती है.

मिलेंगे एक साथ इतने सारे बेनिफिट्स

साथ ही इस प्लान में कंपनी की तरफ से यूजर्स को 35100 रुपये का खास बेनिफिट भी ऑफर किया जा रहा है. यह ऑफर इस प्लान को और भी खास बना रहा है. कंपनी की तरफ से इस प्लान से रिचार्ज करवाने वाले यूजर्स को 2 महीने के लिए एक नया कनेक्शन फ्री दिया जा रहा है. यह जियो होन कफ्री ट्रायल होने वाला है.

AI क्लाउड पर 50gb तक का स्टोरेज भी एकदम फ्री में मिलने वाला है. अगर आप जियो के इस लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान से रिचार्ज करवा लेते हैं तो आपको फ्री में ही गूगल जेमिनी प्रो का एक्सेस भी आसानी से मिल जाता है.

जियो हॉटस्टार का फ्री एक्सेस

18 महीने के एक्सेस के लिए आपको 35000 से ज्यादा रुपए खर्च करने होते हैं, जो आपको इस प्लान में एकदम फ्री में मिल जाता है. जियो के इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार का भी फ्री में सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है. साथ ही उन्हें जियो टीवी का भी एक्सेस फ्री में ही मिल जाएगा.

अगर आप भी ऐसे ही किसी बेहतरीन बेनिफिट्स वाले रिचार्ज प्लान की तलाश में थे, तो जियो का यह लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला प्लान आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा. इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स काफी शानदार है. आप माइजियो ऐप पर जाकर भी इस प्लान से रिचार्ज कर सकते हैं आपको वहां पर इसकी डिटेल जानकारी भी मिल जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.