30 सालों के बाद मीन राशि में शनि होंगे उदय, इन भाग्यशाली राशियों के लिए खुलेंगे बंद किस्मत के दरवाजे

ज्योतिष | शनि देव को ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व प्राप्त है, इन्हें फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से भी जाना जाता है. इनके गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातक को पर दिखाई देता है. शनि केवल राशि या नक्षत्र ही नहीं समय- समय पर उदय और अस्त भी होते हैं. जब भी यह अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो इसका प्रभाव कई राशि के जातकों पर दिखाई देता है.

SHANI DEV

शनि देव होंगे उदय

इस समय शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. साल 2026 में शनि की चाल बदलकर उदय अवस्था में हो जाएगी. ऐसे में मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातकों के जीवन में कुछ ना कुछ प्रभाव दिखाई देने वाला है, परंतु इस दौरान कुछ राशियां ऐसी होंगी जिन्हें विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन तीन राशियों पर होंगे मेहरबान

मिथुन राशि: इस राशि के जातको पर शनि की विशेष कृपा होने वाली है. दसवें भाव में शनि उदय होने जा रहे हैं ऐसे में अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे है, तो अब आपको उसमें सफलता मिलेगी. पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग बन रहे हैं, शश महापुरुष राजयोग का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है जिससे आपका समाज में मान- सम्मान काफी तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है.

अगर इस राशि के जातक चाहते हैं कि भगवान शनि देव की कृपा उन पर हमेशा बनी रहे, तो उन्हें हर शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाना चाहिए. ऐसा करने से उन्हें विशेष लाभ मिलेगा.

तुला राशि: शनि का अपनी चाल में बदलाव करना इस राशि के जातकों के लिए काफी खास रहने वाला है. अब आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी, प्रतियोगी परीक्षा में भी परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं. स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा, कुछ लोग कर्ज से राहत पाने में सफलता हासिल करेंगे. अब आपके शत्रु भी आपके सामने घुटने टेकते हुए नजर आएंगे.

कुल मिलाकर समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, अगर आप भी भगवान शनि देव की कृपा हमेशा अपने ऊपर बनाए रखना चाहते हैं तो आपको शनिवार के दिन पक्षियों को दाना खिलाना चाहिए. ऐसा करने से आपको विशेष लाभ मिलने वाला है.

मकर राशि: इस राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव है ऐसे में इनके उदय होने की वजह से इस राशि के जातकों को सभी कार्यों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. भाई- बहनों का भी आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा, बिजनेस को लेकर आप कई बेहतरीन फैसले ले पाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा.

विदेश यात्रा के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे है. आप स्वयं को काफी आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करने वाले हैं, अगर आप भी भगवान शनि देव की कृपा हासिल करना चाहते हैं तो आप काली उड़द की दाल का दान कर सकते हैं जिससे आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.