जुलाई 2026 में शनि करेंगे अपनी चाल में बदलाव, इन 3 राशियों पर मंडरायेगे संकट के बादल

ज्योतिष | भगवान शनि देव (Shani Dev) को न्याय फल दाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. अधिकतर लोगों को लगता है कि शनि देव केवल अशुभ प्रभाव ही देते हैं परंतु ऐसा नहीं है जिन राशि के जातकों पर शनि मेहरबान होते हैं उन्हें अपने जीवन में काफी जल्दी तरक्की मिलती है. साल 2026 के जुलाई महीने में शनि देव वक्री होने वाले हैं.

Shani Dev 1

इसका प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातकों पर दिखाई देगा परंतु कुछ राशि के जातकों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है. आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

शनि देव बढ़ाएंगे इन तीन राशियों की परेशानी

मेष राशि: शनि की चाल में बदलाव करने की वजह से इस राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ेगी, ऐसे में इन्हें थोड़ा धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है. अगर आप कोई नया काम करने जा रहे हैं तो एक्सपीरियंस लोगों से सलाह लेकर ही उस काम को शुरू करें. आपके खर्चे में भी बढ़ोतरी होती हुई दिखाई दे रही है. किसी प्रकार के शॉर्टकट के चक्कर में ना पड़े, नहीं तो आपको नुकसान के अलावा कुछ नहीं मिलेगा. रिश्तो में भी काफी अनुबान देखने को मिल सकती है. ऐसे में आने वाला समय आपके लिए काफी परेशानियों भरा होने वाला है. आपको धैर्य बनाए रखना है.

कुंभ राशि: इस राशि के जातको के लिए भी शनि का चाल में बदलाव करना बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं होगा. आपको लगातार परेशानियां का सामना करना पड़ेगा परंतु आपको धैर्य से और सोच समझ कर फैसला लेने हैं. लाइफ पार्टनर के साथ भी गलतफहमी हो सकती है, बिजनेस में लॉस होने के चांसेस बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. सरकारी अधिकारियों से भी थोड़ी दिक्कत या परेशानी हो सकती है. ऐसे में फैसले लेते समय किसी प्रकार की कोई भी जल्दबाजी न करें.

मीन राशि: इस राशि के स्वामी गुरु है. गुरु और शनि के कारण इस राशि के लोगों को थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है. आपके लिए वाहन खरीदने का मुहूर्त बनता हुआ दिखाई दे रहा है, परंतु इसमें आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है आप विशेष ध्यान रखें. नौकरी में फेसले आपके पक्ष में आते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं.

इन उपायों से करें शनि देव को प्रसन्न

अगर आपकी कुंडली में भी शनि के अशुभ प्रभाव है तथा आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको हनुमान जी की निरंतर पूजा अर्चना करनी चाहिए. ऐसा करने से भी शनि देव के अशुभ प्रभाव काफी हद तक काम हो जाते हैं.

आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे या फिर शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं. ऐसा करने से भी आपके जीवन में चली आ रही सभी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी. शनि लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं ऐसे में आप सोच- समझकर ही कार्य करें.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.