सूर्य और शनि की युति से बनेगा दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों की लगेंगी लॉटरी

ज्योतिष | सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है. वह मार्च के महीने में मीन राशि में प्रवेश करने जा रही है जहां पर पहले से ही न्यायाधीश शनिदेव विराजमान है. होली के बाद शनि और सूर्य का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इसे विशेष लाभ मिलने वाला है, आकस्मिक धन लाभ और भाग्य उदय के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देंगे.

Rashifal

सूर्य और शनि की युति

भगवान सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. शनि देव की बात की जाए तो वह किसी राशि में कम से कम ढाई साल विराजमान रहते हैं. दोनों ग्रहों में मित्रता का संबंध नहीं है, दोनों एक दूसरे के शत्रु ग्रह माने जाते हैं. ऐसे में जब भी दोनों ग्रह एक दूसरे के साथ युति करते हैं या फिर इनका किसी राशि में गोचर होता है, तो कुछ राशि के जातकों को इसका विशेष लाभ मिलता है.

अगर आप चाहते हैं कि सूर्य का आपकी राशि में उच्च स्थान रहे अर्थात आपको उससे लाभ मिलता रहे, तो आपको नियमित सूर्य भगवान को जल अर्पित करना चाहिए.

इन राशियों को मिलेगा लाभ

मिथुन राशि: सूर्य और शनि का संयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी खास रहने वाला है, यह युति आपकी राशि के दसवें स्थान पर बनने जा रही है. इस दौरान काम- कारोबार में भी तरक्की के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, यह समय व्यापारियों के लिए काफी अच्छा रहेगा.

आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. पिता के साथ भी आपके रिश्ते काफी मजबूत रहने वाले है.

कुंभ राशि: सूर्य और शनि का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी सकारात्मक साबित होने वाला है. यह युति धन और वाणी स्थान पर बनने जा रही है, इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. इनकम के भी नए रास्ते बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, इस समय लोग आपकी वाणी से प्रभावित होते हुए दिखाई देंगे.

घर परिवार में भी सुख शांति का माहौल बना रहेगा. काम- कारोबार मार्केटिंग, मीडिया, बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सीधा-सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए पिता और पुत्र का संयोग काफी अच्छा साबित होगा. यह युति आपकी राशि के चौथे स्थान पर बनने जा रही है. आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी परचेज कर सकते हैं, समाज में भी आपका मान- सम्मान बढ़ने वाला है. धन लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, कुल मिलाकर आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ के अवसर बन रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.