बजट सत्र में हरियाणा की नायब सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति, कांग्रेस ने विधायकों को बुलाया दिल्ली

चंडीगढ़ | कड़ाके की ठंड के बीच हरियाणा में राजनीतिक पारा गर्माया हुआ है. विधानसभा के बजट सत्र की तारीख का ऐलान हो चुका है. ऐसे में बजट सत्र को लेकर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने की तैयारियां शुरू कर दी है. इस संबंध में सभी कांग्रेसी विधायकों को दिल्ली तलब किया गया है.

Indian National Congress INC

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक

20 फरवरी से शुरू हो रहे हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र को लेकर कांग्रेस ने रणनीति को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भुपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में सभी 37 कांग्रेस विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है. यह बैठक नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में आयोजित होगी जिसमें हरियाणा के पार्टी प्रभारी बीके हरिप्रसाद भी उपस्थित रहेंगे.

इस बैठक में प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा, हरियाणा की बीजेपी सरकार को घेरने के लिए मुद्दों पर बातचीत करेंगे. विधानसभा के बजट सत्र में किस तरह सरकार पर मुद्दों के साथ दबाव बनाया जा सकता है, इस बारे में बैठक में विस्तृत चर्चा की जाएगी.

शीतकालीन सत्र में जमकर हुआ था हंगामा

बता दें कि गत दिनों आयोजित हुए हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी सरकार की नीतियों को लेकर खूब हंगामा किया था. ज्यादा बारिश से खेतों में जलभराव, मुआवजा, राशनकार्ड, भर्तियों में धांधली जैसे मुद्दों पर कांग्रेस हमलावर नजर आई थीं. इसके अलावा पार्टी के युवा विधायकों की एक ही तरह की ग्रीन जैकेट पहन कर आना भी सुर्खियां बटोर रही थी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

इसी दिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भुपेंद्र हुड्डा ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर दोपहर के भोजन का भी आयोजन किया है. इस तरह का आयोजन भुपेंद्र हुड्डा हर साल करते हैं. इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा की ओर से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ हरियाणा कांग्रेस के उन नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है, जिनके पूर्व मुख्यमंत्री के साथ मतभेद रहते हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह नेता भोज कार्यक्रम के लिए दिए गए निमंत्रण में आते हैं या नहीं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.