हरियाणा में गर्माया बुजुर्गो की पेंशन कटने का मामला, INLD करेगी राज्यस्तरीय विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ | हरियाणा में बुजुर्गो की पेंशन कटने का मामला लगातार गर्माता जा रहा है. इसको लेकर अब इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (INLD) ने भी बड़े विरोध- प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि राज्य में 70 हजार से ज्यादा बुजुर्गो की पेंशन काट दी गई है.

INLO

राज्यस्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगी INLD

उन्होंने कहा कि यदि नवंबर, 2025 से सभी पात्र बुजुर्गो को 3,200 रुपए महीना बुढ़ापा पेंशन नहीं दी गई तो पार्टी 20 फरवरी को पंचकूला में राज्यस्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगी. चौटाला ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल द्वारा बुजुर्गों के सम्मान और स्वाभिमान के लिए शुरू की गई बुढ़ापा पेंशन योजना को मौजूदा सरकार ने आय सीमा और जटिल नियमों के नाम पर कमजोर कर दिया है. इससे बड़ी संख्या में पात्र बुजुर्ग पेंशन से वंचित हो गए हैं लेकिन अब सरकार की इस ज्यादती को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

सरकार से हर वर्ग परेशान

अभय चौटाला ने कहा कि आज बीजेपी सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर और कर्मचारी सहित हर वर्ग परेशान हैं. उन्होंने कहा कि पिछले साल अगस्त हुई भारी बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला है जबकि रबी सीजन में किसानों को डीएपी और यूरिया की भी भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है. इन सभी मुद्दों को लेकर INLD गांव- गांव और जिले- जिले में आंदोलन तेज करेगी.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

INLD प्रमुख ने कहा कि युवाओं का विश्वास पार्टी के प्रति बढ़ता ही जा रहा है और प्रत्येक जिले से बड़ी संख्या में लोग दूसरे दलों को छोड़कर इनेलो को ज्वाइन कर रहे हैं. हमारी पार्टी युवाओं को रोजगार दिलाने और उन्हें नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रखने के लिए ठोस रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.