ज्योतिष | शनि देव (Shani dev) को न्यायफल तथा और कर्मफल दाता के नाम से जाना जाता है. वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं, ऐसा भी नहीं है कि शनि केवल अशुभ प्रभाव ही देते हैं जिन राशि के जातको पर शनि मेहरबान होते हैं उन्हें थोड़े ही समय में सक्सेस हासिल हो जाती है. कई बार शनि की ढैया की वजह से व्यक्ति को अपनी मेहनत का भी पूरा फल मिलता है और समय पर तरक्की, धन आगमन और सफलता के नए- नए रास्ते खुल जाते हैं.

फरवरी महीने में कई सारे बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. कुछ राशियों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले हैं.
फरवरी का महीना खास
फरवरी के महीने के बात की जाए तो यह महीना धनु और सिंह राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. इन्हें एक से बढ़कर एक बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं, भले ही इन राशियों पर शनि की ढैया चल रही हो, परंतु ग्रहों की चाल में बदलाव की वजह से इनके जीवन में सकारात्मक प्रभाव आने वाले हैं. धन सम्मान और प्रगति के भी नए-नए रास्ते खुलने वाले हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
इन राशियों पर असर
धनु राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है भाग्य भी इनका पूरा साथ देता हुआ दिखाई दे रहा है अचानक धन लाभ के योग बनेंगे रुके हुए प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो सकते हैं नौकरी पेशा लोगों को नौकरी मिल सकती है प्रमोशन जो सैलरी में भी इंक्रीमेंट के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं
सिंह राशि: इस राशि के जातकों की बात की जाए तो फरवरी का महीना इस राशि के जातकों के लिए काफी खास रहने वाला है. आर्थिक स्थिति में स्थिरता और मजबूती के योग दिखाई दे रहे हैं, लंबे समय से आपके जो काम रूके हुए थे अब आपको उसमें सफलता मिलने वाली है. करियर और बिजनेस में भी नए-नए अवसर आपको प्राप्त होंगे, विदेश जाने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.
इन उपायों से करें शनि देव को प्रसन्न
- अगर आप भी भगवान शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आप हनुमान जी की निरंतर पूजा अर्चना करें. ऐसा करने से भी शनि के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं.
- हर शनिवार के दिन या मंगलवार के दिन आपको शनि के मंदिर में तेल का दीपक जलाना चाहिए, ऐसा करने से भी भगवान शनिदेव काफी आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं.
- शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आपको पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए, इसे काफी अच्छा माना जाता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.