Jio ने लॉन्च किए दो शानदार रिचार्ज प्लान, मिलेगा कई सारी OTT ऐप्स का एक्सेस

गैजेट डेस्क, Jio New Plan | अगर आप भी रिलायंस जियो के कस्टमर है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. जैसा की आपको पता है कि रिलायंस जियो देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी है. कंपनी के पास अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है, आप माइजियो ऐप पर जाकर भी इनके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Jio

जियो की तरफ से ही सबसे पहले 5G सर्विसेस को लांच किया गया था. आज हम आपको जियो के 1029 रुपये वाले प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं इसमें यूजर्स को ढेर सारे बेनिफिट मिलने वाले हैं.

Jio के 2 नए रिचार्ज प्लान

1029 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात की जाए तो इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 84 दिनों की है. इस प्लान में कंपनी की तरफ से यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा उपलब्ध करवाया जाता है. इस प्रकार इस पूरे प्लान में उन्हें कुल 168 जीबी डाटा मिलने वाला है. अगर आप भी ज्यादा डाटा यूजर्स है, तो आप इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं. साथ ही इस प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डाटा का भी लाभ मिलने वाला है.

इसी के साथ OTT एप्स का मजा भी आप फ्री में ही लेने वाले हैं. आपको जियो हॉटस्टार और अमेजॉन प्राइम लाइट का एक्सेस बिल्कुल फ्री में ही मिल रहा है.कंपनी की तरफ से इस प्लान में जियो AI क्लाउड पर 50 जीबी फ्री स्टोरेज भी उपलब्ध करवाया जा रहा है. इस प्लान में कंपनी की तरफ से जियो टीवी का एक्सेस दिया जा रहा है.

हर दिन मिलेगा 2GB डाटा

इसी प्रकार जियो का 1299 रुपये वाला प्लान भी आता है. यह प्लान भी 84 दिनों की वैलिडिटी के लिए मिलता है. इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात की जाए, तो यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा मिलता है. साथ ही इस प्लान में आपको नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार का फ्री में सब्सक्रिप्शन मिल जाता है. यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है.

दोनों ही प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बातचीत करें तो लगभग समान है परंतु 1299 वाले प्लान में आपको ज्यादा ओटीटी एप्स का एक्सेस मिलता है. इस रिचार्ज प्लान में आपको गूगल जेमिनी का भी एक्सेस बिल्कुल फ्री में मिलता है जिसके लिए आपको 35 हजार से ज्यादा रुपए खर्च करने पड़ते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.