हरियाणा में आज से राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे बुलेट- स्कूटी जैसे आकर्षक ईनाम

कुरूक्षेत्र | हरियाणा में पशुपालन व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आज से 8 फरवरी तक 41वीं राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है जहां पशुपालकों के लिए बुलेट मोटरसाइकिल, स्कूटी और दूध की मधानी सहित कई अन्य आकर्षण पुरस्कार जीतने का सुनहरा अवसर मिलेगा.

Mahendragarh Pashu

आकर्षक ईनाम जीतने का सुनहरा अवसर

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ. रविन्द्र सहरावत ने बताया कि इस पशु प्रदर्शनी में लगभग पूरे हरियाणा से लाखों की संख्या में पशुपालक शिरकत करेंगे. उन्होंने बताया कि मेले में उपस्थित पशुपालकों के लिए रोजाना लक्की ड्रा निकाले जाएंगे जिसमें ईनाम के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल, स्कूटी और दूध की मधानी जीतने का सुनहरा अवसर मिलेगा.

डॉ रविंद्र सहरावत ने बताया कि पूरे हरियाणा से पशु प्रदर्शनी में आवाजाही करने वाले पशुपालकों के लिए लगभग 200 निशुल्क बसें संचालित की गई है. इसके अलावा यहां पशुपालकों के लिए मुफ्त में चाय-पानी और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इस पशु प्रदर्शनी का आयोजन कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला ग्राउंड पर हो रहा है.

मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले पशुपालक: अनिल

पशु मेले के नोडल अधिकारी डॉ अनिल ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 1600 उत्तम नस्ल के पशु 12 कैटेगरी और 53 सब कैटेगरी में भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि विजेता पशुओं के मालिकों को आकर्षक नकद प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने पशुपालकों से आह्वान किया कि वे इस पशु मेले में बढ़-चढ़कर भाग ले और उच्च कोटि की नस्लों के पशुओं को देखे और उनसे प्रेरित होकर खुद भी अच्छे पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा दे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.