शनि की राशि में सूर्य गोचर, 13 फरवरी से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

ज्योतिष | सनातन धर्म में ज्योतिष यानी की राशि का विशेष महत्व बताया गया है. हर व्यक्ति चाहता है कि सूर्य उदय की भांती उसे पहले से ही पता लग जाए कि आने वाला समय उसके लिए कैसा रहने वाला है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा पॉसिबल भी है. आप ग्रह नक्षत्र की आपकी कुंडली में क्या स्थिति है उस हिसाब से पता लगा सकते हैं कि आने वाला समय आपके लिए कैसा रहने वाला है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. एक नियमित समय अंतराल के बाद सभी ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं.

Surya Dev

सूर्य का शनि की राशि में गोचर

सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, जिन राशि के जातकों पर यह मेहरबान होते हैं उन्हें सरकारी क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होते हैं. सूर्य को आत्म बल- आत्मविश्वास- सम्मान और लीडरशिप से जोड़कर देखा जाता है. आने वाली 13 तारीख को सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. मकर और कुंभ दोनों ही शनि की राशि मानी जाती है. सूर्य लगातार दूसरी बार शनि की राशि में प्रवेश करने जा रही है, सूर्य और शनि दोनों में मित्रता का संबंध नहीं है. ऐसे में सूर्य का शनि की राशि में जाना कुछ लोगों के लिए काफी खास रहेगा. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

13 फरवरी से शुरू होगा अच्छा समय

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, आपके परिवार में काफी खुशियों भरा माहौल बना रहेगा. रिश्तो में भी समझ बढ़ेगी, स्टडी ट्रैवल या नए काम शुरू करने की अगर आप प्लानिंग कर रहे हैं तो समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. सीनियर लोगों का भी आपको सपोर्ट मिलने वाला है. अब आप पहले की तुलना में ज्यादा पैसे कमाने वाले हैं, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा. करियर में भी आपको कई शानदार मौके मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, अब आपकी फाइनेंस से जुड़ी हुई सारी परेशानियां समाप्त हो जाएगी. रुका हुआ पैसा भी आपको वापस मिल जाएगा, स्टूडेंट के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है. अब आपका पढ़ाई में मन लगेगा. एग्जाम या इंटरव्यू में भी आपको बेहतरीन रिजल्ट मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं. अगर आप फौरन जाने की प्लानिंग कर रहे थे तो उसमें भी आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. वहीं जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उन्हें भी शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं.

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर काफी खास साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, काम में आपकी पहचान बढ़ने वाली है. सीनियर्स का आपको सपोर्ट मिलेगा, कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है. फैमिली में भी काफी खुशियों वाला माहौल रहने वाला है, जल्द ही आप किसी अच्छे काम की प्लानिंग कर सकते हैं.

कुंभ राशि: सूर्य के गोचर को इस राशि के जातकों के लिए काफी खास माना जा रहा है, सूर्य इसी राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसे में आपको करियर में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. फैमिली में चली आ रही सारी परेशानियां एक-एक करके समाप्त हो जाएगी. आपको कई सारे क्षेत्र में लाभ मिलेगा, आर्थिक क्षेत्र पर भी आप स्वयं को काफी ऊंचाइयों पर महसूस करने वाले हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.