सोशल मीडिया के जरिए दूर हुआ डिप्रेशन, लोगों के लिए बने प्रेरणा का स्त्रोत

कुरुक्षेत्र | कोई भी व्यक्ति अगर अकेलापन महसूस करता है तो उसे डिप्रेशन होना तय है. कभी- कभी तो व्यक्ति खुदकुशी तक पहुंच जाता है. हालांकि, कुछ लोग सोशल मीडिया से अपना अकेलापन दूर कर लेते है. साथ ही, रील्स से पैसा भी कमाते है. हम आपको ऐसी ही कहानी बताने जा रहे है कि कैसे एक महिला ने सोशल मीडिया को सहारा बनाया और फेमस हुई.

Tanu Rajesh

बेटी की शादी के बाद हुआ डिप्रेशन

यह कहानी कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद निवासी तनु और राजेश शामिल है. तनु सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. आज लाखों में इनके फॉलोअर है. इसकी जोड़ी को लोग पसंद करते है. तनु ने बताया कि वह उसकी बेटी की शादी के बाद घर खाली हो गया और वह अकेलेपन का शिकार हो गई. तब उनकी बेटी सुरभि ने उनकी बीमारी को देखते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का सुझाव दिया और उनका अकाउंट बनाया.

वह करोना काल से वीडियो बना रहे है. शुरू में वह सिर्फ खाना बनाते समय वीडियो बनाती थी, फिर धीरे- धीरे गानों और एक्टिंग की वीडियो बनाई. उसने अपने पति राजेश को वीडियो में शामिल किया. तनु और राजेश भारत में ही नहीं विदेशों में भी देखे जाते है. वे 2 साल पहले ही सोशल मीडिया पर आए थे. लोगों ने उन्हें प्यार और पहचान दिलाई. सोशल मीडिया ने उन्हें नई जिंदगी दी है और आज लोग उन्हें बहुत पसंद करते है.

लोगों ने किया ट्रोल

तनु के पति राजेश ने बताया कि शुरू में जब हमने वीडियो बनाना शुरू किया, तो लोगों ने उन्हें बहुत ट्रोल किया और कहा कि अंकल- आंटी इस उम्र में रील नहीं भजन कीजिए. हमने लोगों की तरफ ध्यान न देते हुए उनकी बातों को अनसुना किया और लगातार वीडियो बनाई और देखते ही देखते हमें काफी लोकप्रियता मिली. सोशल मीडिया के माध्यम से तनु का डिप्रेशन दूर हुआ और उसकी दवाइयां भी बंद हो गई.

लाखों लोगों को संदेश

आज तनु और राजेश की जोड़ी को काफी लोकप्रियता मिली है. उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए बताया कि उन्हें जिंदगी का बहुत अनुभव है. हमने अपने बच्चों की शादी की और घर संभाला. अब हम नई पीढ़ी के लिए वीडियो बनाते है और बताते है कि हमें परिवार के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए और बड़ों का सम्मान करना चाहिए. उनके इस संदेश से लोगों को सीख मिलती है और वो उन्हें प्रोत्साहित करते है. उन्हें मुंबई से भी ऐड के लिए फोन आते है. इस प्यार के लिए उन्होंने जनता का धन्यवाद किया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.