ज्योतिष | बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में बिजनेस- लॉजिक पावर और बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है. मौजूदा समय की बात की जाए तो बुध ग्रह कुंभ राशि में विराजमान है. फरवरी के शुरू में ही इन्होने इस राशि में इन्होंने प्रवेश किया था. आज यानी की 10 फरवरी को बुध ग्रह उदय होने जा रहे हैं, जो मार्च तक किसी व्यवस्था में विराजमान रहेंगे.
ऐसे में शनि की राशि में बुध का उदय होना अपने आप में काफी खास माना जा रहा है. इस दौरान कुछ खास राशि के जातकों की किस्मत चमकती हुई दिखाई दे रही है, इन्हें अपने जीवन में अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले है.
बुध का उदय आज
बुध के उदय होने का प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है, परंतु कुंभ राशि में गोचर काफी लंबे समय तक प्रभाव डालने वाला साबित होने वाला है. बुध 3 फरवरी को ही इस राशि में प्रवेश कर गए थे और अब 10 अप्रैल 2026 तक वह इसी राशि में विराजमान रहेंगे. ऐसे में 10 अप्रैल तक तीन भाग्यशाली राशियों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
शुरू हुआ इन राशियों का अच्छा समय
वृषभ राशि: बुध ग्रह का उदय होना इस राशि के जातकों के लिए काफी खास रहने वाला है, पर्सनल लाइफ में आपको अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. पार्टनर के साथ जितने भी मनमुटाव चल रहे थे अब वह दूर हो जाएंगे. वहीं, फाइनेंस से जुड़ी हुई जितनी भी परेशानियां थी अब वह समाप्त हो जाएगी. परिवार में जो परेशानियां आ रही थी अब वह एक- एक करके समाप्त हो जाएगी. निवेशको के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का उदय होना काफी खास रहने वाला है, बिजनेस में आपको लाभ के एक से बढ़कर एक बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा. कुल मिलाकर आने वाला समय आपके लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है.
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध कम्युनिकेशन से जुड़े हुए लाभ लेकर आए हैं, 10 अप्रैल तक इन्हें विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, हर कार्य में सफलता के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान अचानक से कोई धन लाभ भी हो सकता है, जल्द ही आप कोई बड़ा प्रोजेक्ट साइन कर सकते हैं जिसका आपको फ्यूचर में काफी लाभ मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
