Jio ने लांच किए ज्यादा डाटा वाले शानदार रिचार्ज, मिलेगा हर दिन 5GB डाटा

गैजेट डिस्क, Jio New Recharge | इन दिनों सभी टेलीकॉम कंपनियों के बीच काफी कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. हाल फिलहाल ही एयरटेल की तरफ से कुछ शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किए गए थे, अब जियो ने भी इस लिस्ट में एंट्री कर ली है और अपने कुछ नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं. जैसा की आपको पता है कि रिलायंस जियो के पास सबसे ज्यादा यूजर बेस है अर्थात वह नंबर वन टेलीकॉम कंपनी है.

Jio

Jio यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट

कंपनी की ही तरफ से सबसे पहले 5G सर्विसेस प्रोवाइड करवाई गई थी, हाल ही में जियो की तरफ से कुछ यूनिक प्लान पेश किए गए हैं. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले हैं.अगर आप भी ऐसे यूजर हैं जिन्हें हाई स्पीड इंटरनेट वाले रिचार्ज प्लान की तलाश है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आई है. अब जियो की तरफ से आपके लिए कुछ शानदार प्लान उपलब्ध करवाए गए है. कंपनी की तरफ से यह प्लान मंथली, क्वार्टरली और हाफ इयरली ऑप्शन में भी उपलब्ध करवाए जाते हैं.

हर दिन मिलेगा 5GB डाटा

इस लिस्ट में पहला नंबर 4199 रुपये वाले जियो लिक प्लान का आता है. इस प्लान में कंपनी हाफ इयरली इंटरनेट यूज करने के लिए यूजर्स को हर दिन 5gb डाटा प्रोवाइड करवाती है. इस प्लान में कंपनी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 96 जीबी तक डाटा बिल्कुल फ्री प्रोवाइड करवा रही है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह प्लान उन यूजर्स के लिए एकदम बेहतरीन है, जिन्हें ज्यादा डाटा की आवश्यकता होती है. लंबी वैलिडिटी के साथ- साथ आपको इन प्लान में काफी बेनिफिट भी मिलते हैं.

मिलेगी 84 दिनों की वैलिडिटी

जियो का अगला प्लान 2099 रुपये का आता है. अगर एक बार आप इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा लेते हैं तो आपको कई महीनो तक रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. इस प्लान में भी कंपनी की तरफ से यूजर्स को हर दिन 5gb डाटा प्रोवाइड करवाया जाता है. इस प्लान में यूजर्स को पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, अगर आप एक बार रिचार्ज करवा लेते हैं तो तकरीबन 3 महीनों तक आपको रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है.

वैसे तो रिलायंस जियो के पास ढेर सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. आप माइजियो ऐप पर जाकर भी उनके बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं. कंपनी की तरफ से ज्यादा डाटा वाले प्लान में एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी ऑफर की जा रही है, जो इन्हें और भी खास बना रही है. साथ ही जियो टीवी का फ्री में एक्सेस भी यूजर्स को प्रोवाइड करवाया जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.