ज्योतिष | भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए 15 फरवरी का दिन काफी खास होने वाला है क्योंकि इस दिन महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा. भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए यह दिन किसी भी बड़े त्यौहार से कम नहीं होता. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आप किन उपायों से भगवान भोलेनाथ को काफी आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं और आपकी सभी इच्छाएं भी पूरी कर सकते हैं.
15 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि
15 फरवरी 2026 रविवार के दिन महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और रात्रि में जागरण करते हैं. अगर आप इस दिन विधि- विधान तरीके से भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग की पूजा अर्चना करते हैं तो आप की सभी इच्छाएं शीघ्र ही पूरी हो जाती है.
ऐसे तो भगवान भोलेनाथ को कई प्रकार के फूल चढ़ाए जाते हैं, परंतु आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जानकारी देंगे जिन्हें आप भगवान भोलेनाथ को अर्पित करके उन्हें काफी आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं.
पूजा में अवश्य शामिल करें यह 3 फूल
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध- जल- बेलपत्र- भांग- धतूरा और विभिन्न प्रकार के फूल चढ़ाए जाते हैं, परंतु क्या आप जानते हैं कि आपको भगवान भोलेनाथ को कुछ फूल भूल कर भी अर्पित नहीं करने चाहिए. ऐसा करने से वह आपसे नाराज हो सकते हैं. अगर आप भगवान भोलेनाथ पर गलत फूल चढ़ाते हैं तो आपको पूजा का पूर्ण फल भी नहीं मिलता. साथ ही, आपके जीवन में नकारात्मकता भी बढ़ जाती है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
- अपने कनेर के फूल के बारे में तो सुना ही होगा. यह फूल भगवान भोलेनाथ को बेहद ही प्रिया माना जाता है. कहा जाता है कि इसे शिवलिंग पर चढ़ने से भगवान भोलेनाथ काफी आसानी से प्रसन्न हो जाती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इस फूल को बेहद ही पवित्र माना जाता है, इसे चढ़ाने से आपके जीवन में सुख- शांति और समृद्धि आती है. इसलिए आपको शिवलिंग पर शिवरात्रि के दिन यह फूल जरूर अर्पित करना चाहिए.
- आक का फूल भी भगवान शिव को बेहद ही प्रिया माना जाता है. यह फूल साधारण होता है, परंतु धार्मिक दृष्टि से इसका महत्व बहुत ज्यादा होता है. कहा जाता है कि अगर आप शिवलिंग पर यह फूल चढ़ाते हैं, तो आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है.
- धतूरे का भगवान भोलेनाथ की पूजा में विशेष महत्व होता है. धतूरा विषैला होता है, इसलिए इसे शिवजी को अर्पित करना काफी अच्छा माना जाता है. इस फूल को चढ़ाने से आपके सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं और आपको कासन से भी छुटकारा मिल जाता है.
भूल कर भी न चढ़ाए यह पुष्प
- सूरजमुखी का फूल दिखने में काफी सुंदर और बड़ा होता है, परंतु इस राजसी प्रकृति का माना जाता है, ऐसे में आपको भूलकर भी भगवान भोलेनाथ की पूजा में इस पुष्प को शामिल नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से आपकी पूजा का प्रभाव कम हो जाता है.
- कमल का फूल भी आपको भगवान शिवलिंग की पूजा में शामिल नहीं करना चाहिए. इस फूल का इस्तेमाल माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है, परंतु भगवान भोलेनाथ की पूजा में इस फूल को शामिल न करें, नहीं तो आपके जीवन में परेशानिया बढ़ सकती हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
