हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, कई जगहों पर चलेगी तेज हवाएं

चंडीगढ़ | हरियाणा में कल देर रात्रि से ही मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो गया है. देर रात चंडीगढ़, पंचकूला में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई है जिसके चलते मौसम में बदलाव देखा गया है. प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से ही तेज हवाएं चल रही है और आज दिन में कई जगहों पर बारिश की संभावना भी जताई गई है.

weather barish

मौसम विभाग IMD Chandigarh ने बताया कि प्रदेश में यास तुफान का असर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. प्रदेश में अगले चार दिनों तक रुक- रुककर बारिश होने की उम्मीद जताई गई है. प्रदेश के कई जिलों जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला व पंचकूला में आज बारिश होने की संभावना है.

प्रदेश में 29 मई तक मौसम खुश्क व गर्म रहा. लेकिन देर रात्रि से मौसम बदल गया है. बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन यास के प्रभाव के चलते हरियाणा में भी बारिश की आंशका जताई गई है.


इससे पहले चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग ने भी 30 मई की रात से मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जताया था. प्रदेश में 2 जून तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.