रेवाड़ी- गुरुग्राम से मेहंदीपुर बालाजी जाने वालों के लिए खुशखबरी, बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव करेगी 2 सुपरफास्ट ट्रेनें

रेवाड़ी | रेलयात्रा करने वालों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि हरियाणा और दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. इन दोनों राज्यों से मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं को अब एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेन में सफर करने का अवसर मिलेगा.

Train Railways

बांदीकुई स्टेशन पर करेगी ठहराव

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलवे ने हावड़ा- जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन और हावड़ा- बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेन का बांदीकुई और दौसा स्टेशन पर अस्थाई ठहराव को मंजूरी प्रदान कर दी है जो अगले आदेशों तक जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि हरियाणा के रेवाड़ी और गुरुग्राम स्टेशनों पर यह ट्रेनें पहले से ही ठहराव कर रही है.

इन क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी

अमित सुदर्शन ने बताया कि अब बांदीकुई स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों के ठहराव से रेवाड़ी और गुरुग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से मेहंदीपुर बालाजी आने वाले श्रद्धालुओं को सीधा फायदा पहुंचेगा. उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इसी प्रकार पोरबंदर- दिल्ली सराय (द्वि- साप्ताहिक) एक्सप्रेस ट्रेन का दौसा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है. यह प्रयोग के तौर पर किया गया है और अगले आदेशों तक लागू रहेगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

उन्होंने बताया कि हावडा- जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी को बांदीकुई 22.20 बजे पहुंचेगी और 22.22 बजे चलेगी. इसी प्रकार हावडा- बीकानेर (त्रि- साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14 फरवरी को बांदीकुई स्टेशन पर 22.20 बजे पहुंचेगी और 22.22 बजे प्रस्थान करेगी. यानि दोनों ट्रेनें बांदीकुई स्टेशन पर 2- 2 मिनट का ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.