महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, इन उपायों से करें भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न

ज्योतिष | आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. अबकी बार महाशिवरात्रि और भी खास होने वाली है क्योंकि स्वार्थ सिद्ध योग का संयोग भी बन रहा है. कहा जाता है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूरी श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करने पर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और जीवन में जितनी भी बाधाए भी दूर हो जाती है. फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन शिव पूजा का विशेष महत्व होता है.

Shiv

महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज

आज के दिन भक्त दिन में व्रत रखकर शिवलिंग पर जल- दूध- बेलपत्र आदि अर्पित करके पूरे मंत्रो के साथ अगर पूजा अर्चना करते हैं तो उन्हें मनवांछित फल प्राप्त होता है. फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी 2026 रविवार यानि आज है. चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 5:04 मिनट हो रही है और इसका समापन 16 फरवरी को शाम 5:34 मिनट पर होगा. अगर आप भी भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं और उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है.

इस प्रकार करें भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न

  • महाशिवरात्रि के दिन आपको सबसे पहले सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर स्नान आदि कर लेना है. साफ सुथरे वस्त्र पहनकर घर के पूजा स्थान पर दीपक जलाना है और व्रत का संकल्प लेना है.
  • आपको मंदिर में जाकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूरी विधि- विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए. आपको पूजा में बेलपत्र धतूरा, फूल, चंदन, रोली, अक्षत अर्पित करने चाहिए. यदि संभव हो तो आज के दिन शिवलिंग पर जल दूध और बेलपत्र भी अवश्य चढ़ाने चाहिए ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं.
  • पूरा दिन व्रत रखने के बाद आप दिनभर पर भगवान भोलेनाथ का ध्यान करते रहे और आपको ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना है. दिन में रुद्राभिषेक कराना काफी अच्छा माना जाता है. यदि संभव हो तो आप सुबह ही शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं.
  • शाम के समय प्रदोष काल में पूजा करना काफी अच्छा माना जाता है. भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए यह दिन किसी भी बड़े त्यौहार से कम नहीं होता और वह इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.