गर्मी में पानी को लेकर गुरुग्राम की चिंता हुई खत्म, इस महीने शुरू होगी चंदू- बुढेड़ा प्लांट की 5वीं यूनिट

गुरुग्राम | दिल्ली से जुड़े गुरुग्राम इलाके के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि गुरुग्राम मेट्रोपालिटन डेवलपमेंट अथारिटी (GMDA) ने मई महीने से चंदू – बुढेड़ा जल शोधन संयंत्र की 5वीं यूनिट काम करना शुरू कर देगी. नई यूनिट के चालू होने से गुरुग्राम शहर को अतिरिक्त पानी मिलेगा और गर्मियों में पेयजल की समस्या में सुधार होगा. इतना ही नहीं बल्कि भविष्य की योजनाओं के लिए चंदू बुढेड़ा व बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नई यूनिटें स्थापित करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है.

Water Pani

गुरुग्राम की चिंता हुई खत्म

GMDA अधिकारियों के अनुसार नई यूनिट के चालू लेने से गुरुग्राम शहर को लगभग 100 MLD पेयजल की अधिक आपूर्ति हो सकेगी. इसके लिए चंदू – बुढेड़ा की पांचवी यूनिट प्लांट का कार्य तेजी से चल रहा है. इससे खासतौर पर नए सेक्टरों और ऊंची इमारतों वाले क्षेत्रों को फायदा मिलेगा, जहां गर्मियों में पानी का दबाव कम हो जाता है.

विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि तय की गई समय अवधि के दौरान यूनिट को संचालित कर दिया जाएगा और मई में इसे शुरू किया जाएगा. इससे पहले मई 2025 में GMDA ने चंदू प्लांट में 100 MLD यूनिट का शुभारंभ किया था, जिससे लोगों को गर्मियों में काफी सहायता मिली थी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के हजारों लोगों के लिए खुशखबरी, इस सेक्टर के 220 KV सबस्टेशन का रास्ता साफ

हर साल बढ़ रही पानी की मांग

GMDA के एक्सईएन अभिनव शर्मा ने बताया कि शहर में बढ़ती आबादी और लगातार हो रहे शहरी विस्तार के कारण पानी की मांग साल दर साल बढ़ती जा रही है. फिलहाल सप्लाई का बड़ा हिस्सा चंदू- बुढेड़ा से ही आता है, जो हरियाणा के इस औद्योगिक और रिहायशी शहर की जरूरतों को पूरा करता है. अधिकारियों का कहना है कि मई से पहले सारे परीक्षण कार्य पूरे किए जाएंगे ताकि गर्मी के सीजन के दौरान लोगों को पेयजल से संबंधित दिक्कत ना हो.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.