रेवाड़ी की बेटी चहक ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में बिखेरी चमक, 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता गोल्ड मेडल

रेवाड़ी | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. यहां के लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत देश- दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही है. कुछ ऐसा ही कारनामा रेवाड़ी की बेटी चहक यादव ने किया हैं, जिन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर अपने अभिनय की चमक बिखेरी हैं.

Rewari Chahak

रेवाड़ी की बेटी ने किया कमाल

रेवाड़ी के PM श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा चहक यादव ने नई दिल्ली स्थित डॉ करनी शूटिंग रेंज में आयोजित एशियन राइफल/ शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ महिला वर्ग में 600 में से 574 अंक हासिल कर सिल्वर और इंडियन टीम की प्रतिभागी के रूप में गोल्ड मेडल जीतकर रेवाड़ी और हरियाणा का गौरव बढ़ाया है.

कोच रमन राव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप में एशिया महाद्वीप के 20 देशों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने अलग- अलग श्रेणियों में अपने खेल का प्रदर्शन किया. उन्होंने बताया कि चहक यादव मात्र 12 साल की उम्र से ही उनकी शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण हासिल कर रही है. इस चैंपियनशिप में चहक ने अपने अच्छे प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि वे भविष्य में भारत के लिए शूटिंग इवेंट में बेहतरीन खिलाड़ी बनकर उभर सकती है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

घर लौटने पर होगा शानदार स्वागत

हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत पिता सुनील कुमार ने बताया कि बेटी ने अपने अच्छे खेल की बदौलत पूरे परिवार का ही नहीं बल्कि रेवाड़ी जिले और हरियाणा की शान बढ़ाने का काम किया है. हमें अपनी बेटी पर गर्व महसूस हो रहा है. हम चाहते हैं कि वे भविष्य में भी इसी तरह बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्व पटल पर भारत और हरियाणा का गौरव बढ़ाए. अब चहक के घर लौटने का इंतजार हो रहा है. जिसके बाद उनका फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ शानदार स्वागत किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.