हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को मतदान, क्रॉस वोटिंग हुई तो बिगड़ेगा कांग्रेस का खेल

चंडीगढ़ | हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यहां 16 मार्च को चुनाव होगा और इसके लिए उम्मीदवारों को 5 मार्च तक नामांकन दाखिल करना होगा. बता दें कि BJP के दो राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और किरण चौधरी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है.

BJP Vs Congress INC

बता दें कि आज इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) की ओर से 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसमें हरियाणा की 2 सीटें भी शामिल हैं. इन सीटों पर 16 मार्च को मतदान के बाद शाम को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा.

क्या हैं राज्यसभा का गणित?

राज्यसभा की 1 सीट पर चुनाव जीतने के लिए 31 वोटों की जरूरत होती है. ऐसे में पूरी संभावना है कि कांग्रेस व BJP के खाते में एक-एक सीट आएगी. वर्तमान में कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं, जबकि बीजेपी के पास 47 विधायक हैं और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है.

क्रॉस वोटिंग हुई तो बिगड़ेगा समीकरण

भारतीय जनता पार्टी को दूसरी सीट पर जीत उसी स्थिति में हासिल हो सकती है, जब कांग्रेस पार्टी के 7 विधायक क्रॉस वोटिंग करें, जोकि काफी मुश्किल है. कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवार की बात करें तो बीके हरिप्रसाद का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है. उनकी हरियाणा कांग्रेस के शीर्ष नेताओ के साथ अच्छी बनती है.

यह भी पढ़े -  रोहतक में दुष्यंत चौटाला ने साधा निशाना, बोले- "SYL और यमुना जल पर जवाब दे हरियाणा सरकार"

वहीं, BJP में भी दावेदारों के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी बीजेपी की ओर से नाम चौंकाने वाला ही रहेगा. वहीं, बताया यह भी जा रहा है कि राज्यसभा उम्मीदवार मुख्यमंत्री नायब सैनी की पसंद का होगा. ऐसे में किस नेता की राज्यसभा में लॉटरी लगती है यह देखना दिलचस्प होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.