काफी खास रहेगा सूर्य और राहु का गोचर, इन 3 राशियों की बल्ले- बल्ले

ज्योतिष | सूर्य ग्रहण के बाद सूर्य का एक और बड़ा गोचर होने जा रहा है. सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, वह हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. सूर्य राहु के साथ युक्ति करने जा रहे हैं. जब भी राहु और सूर्य की युति होती है, तो इस गोचर को हमेशा ही काफी खास माना जाता है. वैसे तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है, परंतु इस दौरान कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाती है तो कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता है.

Surya Dev

सूर्य और राहु की युति

फरवरी महीने में सूर्य ग्रहण के बाद सूर्य अब नक्षत्र परिवर्तन करने भी जा रहे हैं. सूर्य का यह गोचर राहु के शतभिक्षा नक्षत्र में होने जा रहा है यह परिवर्तन 19 फरवरी को होगा. सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ेंगी, तो कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकती हुई दिखाई दे रही है. आज हम आपको उनके बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. जिन राशि के जातकों पर सूर्य मेहरबान होते हैं, अर्थात उनकी कुंडली में सूर्य उच्च स्थान पर होते हैं उन्हें अपने जीवन में उच्च पद प्राप्त होते हैं, वह किसी बड़े सरकारी पद पर कार्य करते हैं.

इन राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का राहु के नक्षत्र में आना काफी खास साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी. आपको पैसों को संभल कर खर्च करने की आवश्यकता है. धन के मामलों में फैसला लेते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतनी है, नहीं तो नुकसान हो सकता है.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, जल्द ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. सोशल मीडिया से भी लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, सभी आपके कार्य में आपको सपोर्ट करने वाले हैं.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. बिजनेस में भी आपको अच्छा खासा प्रॉफिट होगा, कुल मिलाकर समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

इन राशियों की बढ़ेगी परेशानियां

कन्या राशि: सूर्य के राहु के नक्षत्र में प्रवेश करने की वजह से कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. इन्हें जो भी फैसला लेना है काफी सोच समझ कर लेना है, नहीं तो इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही इन्हें अपनी डाइट का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को भी इमोशनली परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आप अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें नहीं तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती है. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाकर रखें, जितना हो सके फैसला काफी सोच समझ कर ले. उपाय के लिए आप तांबे के पत्र में रखा हुआ पानी पिए ऐसा करने से आपको विशेष लाभ मिल सकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.