ज्योतिष | शुक्र ग्रह को प्रेम, सुंदरता, सुख- सुविधा आदि का कारक ग्रह माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 22 फरवरी 2026 की रात शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं, इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन
शुक्र शतभिक्षा नक्षत्र से निकलकर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. इस नक्षत्र के स्वामी गुरु बृहस्पति को माना जाता है. ऐसे में शुक्र का गुरु के नक्षत्र में आना अपने आप में काफी खास होने वाला है, इस दौरान कई राशि के जातकों को न केवल भौतिक सुखों बल्कि मानसिक शांति का भी लाभ मिलने वाला है. इस समय लोग केवल अपनी बाहरी सुख- सुविधाओं पर ही नहीं बल्कि अपने अंदर की भावनाओं और सोच पर भी ध्यान दे रहे हैं. शुक्र का इस नक्षत्र में प्रवेश करना काफी खास साबित होने वाला है, इस दौरान चार राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में डिटेल से जानकारी देंगे.
4 राशियों की लगेगी लॉटरी
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर परिवर्तन करना काफी खास साबित होगा, अब आपकी सुख- सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. ऑफिस में भी आपकी छवि पहले से मजबूत होगी, सीनियर्स आप पर भरोसा जताएंगे. जल्द ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. आपको आगे चलकर प्लानिंग से किए गए निवेश का भी लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
कर्क राशि: शुक्र का गोचर परिवर्तन करना इस राशि के जातकों के लिए काफी राहत भरा साबित होगा, लंबे समय से रुके हुए सारे काम पूरे होंगे. जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. नौकरी व बिजनेस में निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, आपको कई कार्यो में सफलता मिलने वाली है.
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को शुक्र के गोचर की वजह से करियर में विशेष लाभ मिलेगा, अब आपको मेहनत का पूरा फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. लाइफ में पार्टनर के साथ भी आप अच्छा तालमेल बताएंगे, रिश्तो में मजबूती आएगी. स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय आपके लिए एकदम बढ़िया रहने वाला है. अब एक-एक करके सारी पुरानी परेशानियां समाप्त हो जाएगी.
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र गोचर करना काफी खास रहेगा, आप नए लोगों के प्रभाव में आएंगे. आगे चलकर आपको करियर और बिजनेस में भी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, संपत्ति से जुड़े मामलों में फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं. अध्यात्म की और आपका झुकाव बढ़ेगा, पूजा पाठ और क्रिएटिव कामों में आपका मन लगेगा जिससे आप स्वयं को पहले से ही ज्यादा ऊर्जावान महसूस करवाने वाले है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.