जेड स्टोन धारण करने के अद्भुत फायदे, नहीं होगी जीवन में पैसों की किल्ल्त

ज्योतिष | हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में किसी प्रकार की पैसों की कोई भी कमी ना हो, अर्थात जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े. हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि जिंदगी में सुख- शांति और आर्थिक तरक्की बनी रहे. आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन्हें अगर आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में लागू कर लेते हैं तो आपके जीवन की काफी सारी परेशानियां अपने आप ही हल हो जाएंगी.

Jade Stone

अवश्य धारण करें यह स्टोन या रत्न

आपने अपने अगल-बगल देखा होगा कि लोग अपनी जिंदगी की परेशानियों को कम करने के लिए कई प्रकार के स्टोन या रतन का भी सहारा लेते हैं, आज हम आपको इनमें से एक जेड स्टोन के बारे में जानकारी देने वाले हैं. अगर व्यक्ति इसे सही नियमों और शर्तों के साथ धारण कर लेता है, तो उसे अपनी जिंदगी में कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता.

क्या है जेड स्टोन को धारण करने के फायदे

जेड स्टोन हरे रंग का एक पत्थर होता है, यह केवल देखने में ही सुंदर नहीं लगता, बल्कि इसके पहनने के भी कई सारे फायदे बताए गए हैं. जिन्हें जानकर आप काफी हैरान रह जाएंगे. जेड स्टोन को सौभाग्य और सुख- समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसे ड्रीम स्टोन भी कहा जाता है, यह पत्थर ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर खींचता है और अपने आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को भी नष्ट कर देता है.

पैसों की आर्थिक तंगी को दूर करने में इसे काफी खास माना जाता है अर्थात जो व्यक्ति इसे धारण करता है, उसे जिंदगी में पैसों की किसी प्रकार की कोई भी कमी नहीं होती. धन आगमन के नए-नए रास्ते भी खुलने लग जाते हैं, यह स्टोन बंद किस्मत के दरवाजे खोलने वाला और व्यापार में अटके हुए पैसों को वापस दिलाने वाला भी माना जाता है.

केवल पैसा ही नहीं अगर आप इस रतन को धारण कर लेते हैं, तो आपका स्वास्थ्य भी पहले से काफी अच्छा रहेगा. जेड स्टोन हमारे हृदय को संतुलित करता है. अगर आप अक्सर तनाव में रहते हैं या फिर घबराहट महसूस करते हैं, तो आप इस स्टोन को धारण कर सकते हैं ऐसा करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी और आप अपने आप में एक अलग ही ऊर्जा महसूस करेंगे. इस स्टोन को धारण करने से रिश्तो में भी प्यार बढ़ता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.