फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि बल्लभगढ़ में नेशनल हाईवे (NH) पर कैलगांव और खंडावली मार्ग पर बन रहा फुट ओवरब्रिज (FOB) का कार्य अब अंतिम चरण पर है और आने वाले करीब 15 दिनों में इसके तैयार होने की उम्मीद है. इससे गांवों के आसपास के लोगों की आवाजाही आसान होने के साथ- साथ समय की भी बचत होगी.
ग्रिल पर चढ़कर जाते हैं लोग
यह फुट ओवरब्रिज लंबे समय से ग्रामीणों की मांग पर बनाया जा रहा है क्योंकि अक्सर ग्रामीणों को ग्रिल पर चढ़कर दूसरी तरफ जाना पड़ता है जिससे सड़कों पर तेज स्पीड की गाड़ियों से हादसे होने का डर होता है. अगर अंडरपास से होकर जाते है तो डेढ़ घंटे का समय ज्यादा लगता है इसीलिए लोग समय बचाने के चक्कर में ग्रिल पर चढ़कर ही दूसरी तरफ जाते है. इस पुल के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी.
गांव वालों को होगी आसानी
इस फुट ओवरब्रिज के निर्माण से आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले हजारो लोगों को फायदा होगा जो कैलगांव, खंदावली, जाजरू, भनकपुर और सेक्टर 58 में फैक्ट्रियों में काम करने आते है. प्रशासन ने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर पुल का कार्य पूरा हो. ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल के निर्माण से न केवल समय की बचत होगा बल्कि सड़क हादसों का खतरा भी टलेगा.
