Vastu Tips: घर के मेनडोर से जुड़े नियमों का रखें विशेष ध्यान, नहीं होगी जीवन में पैसों की कमी

ज्योतिष डेस्क, Vastu Tips | अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में सुख- शांति बनी रहे अर्थात मां लक्ष्मी का आपके घर में आगमन रहे तो वास्तु के अनुसार आपको कुछ नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. कहा जाता है कि मां लक्ष्मी का वास साफ- सुथरे घरों में ही होता है. घर का मेंनडोर सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, ऐसे में इससे जुड़े हुए वास्तु में कुछ जरूरी नियम भी बताए गए हैं. आज हम आपको उसी के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाएंगे.

Main Door Vastu Tips

रखें विशेष ध्यान

  • मैनडोर घर का सबसे इंपॉर्टेंट हिस्सा होता है, यह वही हिस्सा है जहां लोगों की निगाहें सबसे पहले पड़ती है. यही वह सोर्स होता है जिसके जरिए घर में खराब और अच्छी एनर्जी का आगमन भी होता है. ऐसे में वास्तु शास्त्र के हिसाब से आपको अपने मेंन गेट पर कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
  • आपको अपने मेंन डोर पर शुभ चिह्न की तस्वीर भी लगानी चाहिए, इसमें स्वास्तिक का नाम शामिल है. किसी भी पूजा पाठ में स्वास्थ्य का विशेष महत्व है, कहा जाता है कि इसकी तस्वीर से घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है अर्थात आपके घर में किसी प्रकार की कोई भी नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं कर पाती.
  • घर के मेंनडोर पर तोरण का होना भी काफी अच्छा माना जाता है, कहा जाता है कि इसे लगाने से आपको अच्छे परिणाम मिलते हैं अर्थात आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. आपको समय- समय पर इस बदलते भी रहना चाहिए, इसके अलावा आपको मेनगेट पर अशोक के तोरण लगाना भी काफी अच्छा माना जाता है. ऐसा करने से भी आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रभाव होता है.
  • घर के पायदान का संबंध भी सीधा- सीधा वस्तु से जोड़कर ही देखा जाता है, ऐसे में घर के मेंनडोर के पास पायदान होना बहुत जरूरी है. आपको अपने घर के मेंन डोर पर हमेशा आयताकार यानी कि रेक्टेंगल आकार का पायदान लगाना चाहिए, इसे काफी अच्छा माना जाता है. ऐसा करने से आपकी जिंदगी में स्थिरता आती है. गोलाकार और अंडाकार शेप के पायदान भी वस्तु के हिसाब से काफी खास माने जाते हैं. अगर आप इन बातों का विशेष ध्यान रखते हैं तो आपके घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवाहन नहीं होता अर्थात घर के  मेनडोर से ही नेगेटिव एनर्जी प्रवेश करती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.