गुरुग्राम- फरीदाबाद- नोएडा के बीच बनेगा नया कॉरिडोर, नमो भारत ट्रेन से आरामदायक हो जाएगी यात्रा

गुरुग्राम | हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है. इस बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सदन में एक बड़ी जानकारी साझा की है. मुख्यमंत्री ने हरियाणा के NCR में नमो भारत ट्रेन के संचालन को लेकर बड़ी खुशखबरी सुनाई है. इस ट्रेन के संचालन से दिल्ली- एनसीआर में यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी का एक और तेज गति का विकल्प मिलेगा.

Rapidx Train

बनेगा नया कॉरिडोर

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि कल गुरुग्राम को फरीदाबाद और नोएडा- ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाले नमो भारत RRTS कॉरिडोर के फाइनल अलाइनमेंट को मंजूरी मिल गई है. उन्होंने बताया कि योजना को लागू करने वाली एजेंसी NCRTC को ज़रूरी निर्देश जारी किए गए हैं. इस 64 किलोमीटर के कॉरिडोर में से 52 किलोमीटर हरियाणा में हैं.

CM ने बताया कि गुरुग्राम में, कॉरिडोर इफको चौक से शुरू होगा और सेक्टर- 29, मिलेनियम सिटी, सेक्टर- 52, सेक्टर- 57 और सेक्टर- 61 को ग्वाल पहाड़ी से जोड़ेगा. यह सीधा दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से जुड़ेगा. फरीदाबाद में यह कॉरिडोर सैनिक कॉलोनी से गुजरेगा. यह न्यू फरीदाबाद को जोड़ेगा जो NIT, बाटा चौक और सेक्टर 12- 15 को दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन से जोड़ेगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

लोगों को मिलेगी बेहतर परिवहन सुविधाएं

सीएम ने कहा कि यह कॉरिडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन के सपने को पूरा करेगा. यह कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो, रैपिड मेट्रो और गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर को भी जोड़ेगा. जल्द ही इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार हो जाएगी. इस प्रोजेक्ट से प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे. लोगों को एनसीआर में ट्रैफिक जाम से दूर आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.