13 मार्च को शनि करेंगे अपनी अवस्था में बदलाव, इन भाग्यशाली राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

ज्योतिष | शनि ग्रह को सबसे पावरफुल ग्रह के नाम से जाना जाता है अर्थात वह किसी भी राशि में सबसे ज्यादा समय तक विराजमान रहते हैं. जब भी शनि की बात आती है, तो कुछ राशि के जातकों को डर सताने लगता है. ऐसा भी नहीं है कि शनि देव केवल अशुभ प्रभाव ही देते हैं, जिन राशि के जातकों पर शनि मेहरबान होते हैं उन्हें अपने करियर में जल्दी तरक्की मिलती है. आज हम आपको शनि के राशि परिवर्तन के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं.

Shani Dev 1

शनि करेंगे अपनी चाल में बदलाव

किसी भी राशि में शनि कम से कम ढाई साल विराजमान रहते हैं और लगभग दोबारा इस राशि में प्रवेश करने में उन्हें तकरीबन 30 सालों का समय लग जाता है. इस समय शनि गुरु की राशि मीन में विराजमान है और 2 जून 2027 तक वह इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इस दौरान शनि वक्री, मार्गी और अस्त और उदय भी होंगे.

ऐसे में आने वाली 13 तारीख को शनि मीन राशि में अस्त होने जा रही है. वैसे तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातक को पर दिखाई देगा. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को थोड़ी राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है. 13 मार्च 2026 शुक्रवार के दिन 7:13 मिनट पर रात को शनि मीन राशि में उदय हो जाएंगे और 40 दिन इस अवस्था में रहने के बाद 22 अप्रैल को 4:49 मिनट पर सुबह उदित हो जाएंगे.

13 मार्च से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

मेष राशि: शनि का मीन राशि में अस्त होना इस राशि के जातकों के लिए थोड़ा अच्छा साबित हो सकता है, पहले ही इन्हें शनि के कठोर परिणाम का सामना करना पड़ रहा है. अब अनावश्यक खर्चों पर रोक लग जाएगी, आर्थिक स्थिति में भी धीरे- धीरे सुधार देखने को मिल सकता है.

अगर स्वास्थ्य में पिछले काफी समय से परेशानियां चली आ रही थी, तो अब वह समाप्त हो सकती है. भगवान शनि देव की कृपा से विदेश यात्रा या नौकरी जुड़े हुए मौके भी आपको मिलने वाले हैं.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए सभी काम अब पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं, शनि आपकी राशि के पांचवे भाव में अस्त होंगे. ऐसे में आपके आय में तेजी से बढ़ोतरी होगी, लंबे समय से सारे काम जो अटके हुए थे अब वह पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं.

करियर में भी आप बेहतरीन मौके मिलते हुए दिखाई देंगे. जल्द ही, कोई बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है. व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है.

कुंभ राशि: इस राशि के जातको को शनि की अवस्था में बदलाव होने से कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. अब इनकम के भी नए- नए रास्ते खुलेंगे, अगर आप बेकार के खर्चों से परेशान आ चुके हैं तो अब आपको उससे छुटकारा मिल जाएगा. अब आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है, आपके काम से उच्च अधिकारी भी आपसे काफी प्रसन्न नजर आएंगे. संपत्ति के क्रय विक्रय से आपको निश्चित रूप से लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.