3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन तीन राशियों की बढ़ेगी परेशानियां

ज्योतिष | मार्च 2026 का महीना खगोलीय यानी कि ग्रहण और धार्मिक नजरिए होली के लिए से काफी खास साबित होगा. एक तरफ जहां मार्च महीने की शुरुआत में ही होली का त्योहार पड़ रहा है, होली का पावन पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. दूसरी तरफ साल का पहला चंद्र ग्रहण भी इसी समय में लगने जा रहा है जिस वजह से यह महीना और भी खास हो जाता है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Chandra Grahan

साल का पहला चंद्र ग्रहण

3 मार्च 2026 को लगने वाला पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि यानी की होलिका दहन के दिन लग रहा है. ऐसे में लोगों के मन में यह कंफ्यूजन बना हुआ है कि क्या इस बार होली पर ग्रहण का साया पड़ेगा या नहीं. क्या यह ग्रहण भारत में लागू होगा या नहीं.

आज हम आपको इसके सूतक काल के बारे में भी विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी कोई ग्रहण किसी पर्व या त्योहार के आसपास पड़ता है तो उसका धार्मिक महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. अबकी बार चंद्र ग्रहण कई माईनों में काफी खास होने वाला है.

क्या भारत में भी दिखाई देगा ग्रहण?

वैज्ञानिक दृष्टि से देखे तो चंद्र ग्रहण एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है यह ग्रहण अबकी बार भारत के साथ- साथ अन्य कई देशों जैसे की एशिया- यूरोप- ऑस्ट्रेलिया- अफ्रीका और अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा.

भारत में सूर्यास्त के समय चंद्र ग्रहण दिखाई देने के कारण आप इसे अपनी आंखों से देख सकेंगे. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंद्र ग्रहण को अपनी आंखों से देखना हानिकारक नहीं माना जाता. ग्रहण के दौरान वैसे तो सभी 12 राशि के जातक को पर इसका प्रभाव दिखाई देगा, परंतु इस दौरान कुछ भाग्यशाली राशियों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

बढ़ेगी इन राशियों की परेशानियां

चंद्र ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले ही इसका सूतक काल भी लागू हो जाता है. इस आधार पर 3 मार्च की सुबह लगभग 6:20 मिनट पर ही सूतक काल लागू हो जाएगा. इस दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं.

गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है, उन्हें बिल्कुल भी इस अवधि में बाहर नहीं निकलना चाहिए. ग्रहण की वजह से सिंह, कुंभ और कर्क राशि के जातकों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है. इन्हें अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना है, नहीं तो बने बनाए काम बिगड़ सकते है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.