दक्षिण हरियाणा को मिला होली पर्व का शानदार तोहफा, 616 करोड़ से फोरलेन बनेगी यह सड़क

चंडीगढ़ | हरियाणा में सड़क नेटवर्क का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. शहर की सड़कों की भीड़- भाड़ से बचाने के लिए नए हाइवे और एक्सप्रेसवे का जाल बिछ चुका है और कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर तेज गति से काम चल रहा है. इसी कड़ी में हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र से दक्षिण हरियाणा के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है.

Four Lane Highway

एक और फोरलेन को सरकार की मंजूरी

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र से दक्षिण हरियाणा की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां होडल- नूंह- बिलासपुर सड़क मार्ग को फोरलेन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है. इस प्रोजेक्ट पर लगभग 616 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी.

बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक मोहम्मद इजरायल द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री रणबीर गंगवा ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि 71 किलोमीटर लंबी इस सड़क को फोरलेन बनाने का काम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (NCRPB) की ऋण सहायता से किया जाएगा और स्थायी वित्त समिति ने भी इस प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान कर दी है.

यह भी पढ़े -  HTET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, रिजल्ट से पहले जारी होगी आंसर की; जानें प्रोसेस

उन्होंने बताया कि इस सड़क मार्ग के फोरलेन निर्माण से दिल्ली- एनसीआर से सटे इलाकों से ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी. फोरलेन निर्माण के दौरान पेड़ों की कटाई की भरपाई के लिए करीब 80 हजार हेक्टेयर भूमि पर पेड़- पौधे लगाएं जाएंगे.

पटौदी लिंक को मिलेगी रफ्तार

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि इसी कड़ी में इसी कड़ी में बिलासपुर चौक से कुलाना (वाया पटौदी) सड़क मार्ग को भी फोरलेन बनाने की मंजूरी दी गई है. इस प्रोजेक्ट पर लगभग 476 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. वर्तमान में यह प्रस्ताव स्थायी वित्त समिति के पास विचाराधीन है. इस परियोजना के तहत, भी 27 हेक्टेयर भूमि पर पेड़-पौधे लगाएं जाएंगे. वन विभाग की औपचारिकताएं पूरी होते ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.