आज की शाम आसमान में दिखेगी दुर्लभ खगोलीय घटना, अनोखी परेड में दिखाई देंगे 6 ग्रह

नई दिल्ली | 28 फरवरी यानी आज की शाम एक बेहद खूबसूरत और दुर्लभ खगोलीय घटना की गवाही देने जा रही है. बता दें कि आज आसमान में 6 ग्रह एक ही लाइन में होने वाले हैं. यह घटनाक्रम इसलिए भी विशेष हैं क्योंकि आज शाम पूरे देश में आसमान देखने वालों को सूरज डूबने के तुरंत बाद ग्रहों की एक अनोखी परेड दिखाई देगी. ग्रहों की यह परेड सूर्यास्त के लगभग 30 से 45 मिनट बाद शुरू होगी जो लगभग शाम सवा 6 बजे से रात 8 बजे IST के बीच होगा. सही टाइमिंग शहर के हिसाब से थोड़ी अलग होगी.

Rashi Parivartan

खगोलीय घटना देगी दिखाई

अच्छी बात यह है कि यह अलाइनमेंट भारत के ज़्यादातर हिस्सों से दिखेगा, बशर्ते आसमान साफ़ रहे और बिल्डिंग्स होराइज़न को ब्लॉक न करें. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में छतों या खुली जगहों से आसानी से देखा जा सकेगा. खास बात यह है कि शहरी लाइट में भी, ज़्यादा चमकीले ग्रह दिखाई देंगे. लद्दाख, ग्रामीण राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से और तटीय तमिलनाडु जैसे इलाकों में इसे देखने के लिए ज्यादा साफ हालात हो सकते हैं. चेन्नई के पास जवाधु हिल्स जैसी ऊंची जगहों से भी अच्छे नजारे दिख सकते हैं.

दूसरे ग्रह और उनकी विजिबिलिटी

IIA द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बृहस्पति ग्रह को शाम के आसमान में आसानी से देखा जा सकता है क्योंकि यह सुबह करीब साढ़े 3 बजे ही डूबेगा. इस ग्रह के मुख्य क्लाउड बेल्ट और गैलीलियन चांद एक छोटे टेलिस्कोप या दूरबीन से दिखाई देंगे. बुध और शुक्र ग्रह आसमान में सूरज के बहुत करीब होंगे. वे सूरज डूबने के करीब 45 मिनट बाद डूबेंगे. इन ग्रहों को देखना मुश्किल होगा. मंगल सूरज से पहले डूब जाएगा क्योंकि यह सूरज के बहुत करीब होगा और सुबह दिखाई देगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.