चंडीगढ़ | खेलों की बदौलत देश- दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना चुके हरियाणा राज्य की बादशाहत से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि मंगोलिया चैंपियनशिप के लिए चयनित हुई टीम के 20 खिलाड़ियों में से 11 मुक्केबाज हरियाणा से हैं. 28 मार्च से 11 अप्रैल तक होने वाली एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए इस टीम की घोषणा की गई है.
एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए जो भारतीय टीम चयनित हुई है उसमें हरियाणा से 5 लड़कियां व 6 लड़के शामिल हैं. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां की युवा पीढ़ी खेलों को लेकर कितनी गंभीर है. हरियाणा सरकार की खेल प्रोत्साहन नीति और यहां के खिलाड़ियों का जज्बा इस पक्ष को और मजबूत करता है.
तैयार हरियाणा के मुक्केबाज
- 48 किलोग्राम भारवर्ग में मीनाक्षी हुड्डा (रोहतक)
- 54 किलोग्राम भारवर्ग में प्रीति पंवार (भिवानी)
- 57 किलोग्राम भारवर्ग में जैस्मीन लंबोरिया (भिवानी)
- 60 किलोग्राम भारवर्ग में प्रिया (साई भिवानी)
- 80 किलोग्राम भारवर्ग में पूजा रानी बोहरा (भिवानी)
पुरुष मुक्केबाजों की टीम
- 60 किलोग्राम भारवर्ग में सचिन सिवाच (भिवानी)
- 75 किलोग्राम भारवर्ग में दीपक पुनिया (हिसार)
- 75 किलोग्राम भारवर्ग में आकाश (हिसार)
- 80 किलोग्राम भारवर्ग में अंकुश पंघाल (हिसार)
- 85 किलोग्राम भारवर्ग में लोकेश (फरीदाबाद)
- 90 किलोग्राम भारवर्ग में नरेंद्र बेरवाल (हिसार)
हमारे मुक्केबाज हमेशा अपने अच्छे प्रदर्शन से देश- दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन करते रहे हैं और अब मंगोलियाई रिंग में भी इन खिलाड़ियों से एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. उम्मीद करते हैं कि सभी खिलाड़ी पदक जीतकर देश लौटें- राजनारायण पंघाल, एडवोकेट, खेल प्रेरक
