NCR में आएगी नौकरियों की बहार, गुरुग्राम के इन इलाकों में विकसित होंगे 3 नए औद्योगिक क्षेत्र

गुरुग्राम | हरियाणा में रोजगार की बाट जोह रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली से सटे गुरुग्राम जिले में 3 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे. इसके लिए HSIIDC ने 12 गांवों की 1800 एकड़ भूमि चिह्नित की हैं. जमीन मालिक की ओर से जमीन बेचने की इच्छा जताने के बाद नेगोसिएशन के आधार पर ई- भूमि पोर्टल के जरिए जमीन खरीद की प्रकिया को पूरा किया जाएगा.

Industries Udyog Factory

इन जगहों पर विकसित होंगे नए औद्योगिक क्षेत्र

इसमें पद्मा स्कीम के तहत पटौदी में पहला औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा. इसके लिए रामपुर, जनौला, जोरी और जटोला गांव की 750 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है. दूसरा औद्योगिक क्षेत्र पटौदी- फर्रूखनगर में प्रस्तावित है. इसके लिए जटोला, जोरी, सांपका और ताजनगर गांव की 500 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है.

तीसरा औद्योगिक क्षेत्र फर्रूखनगर- हरसरू में प्रस्तावित है. इसके लिए बाबरा बाकीपुर, ख्वासपुर, पतली हाजीपुर और धाना गांव की 550 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है. HSIIDC के एक अधिकारी ने बताया कि अधिसूचित गांवों के भूमि मालिक ई- भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन का विवरण दर्ज करेंगे.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी, अंबेडकर चौक पर बनेगा 38 करोड़ का फ्लाईओवर; खत्म होगा ट्रैफिक जाम

चरणबद्ध तरीके से होगा कार्य

सत्यापन और आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. यह प्रकिया भूमि अधिग्रहण नहीं होगी बल्कि इसे धीरे-धीरे सरकार की ओर से खरीदा जाएगा. पहले चरण में जमीन मालिकों के साथ सीधा एग्रीमेंट होगा. इसके जरिए जमीन की कीमत निर्धारित की जाएगी. इन औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने का काम शुरू होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.