आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, यहां जानें सूतक काल से लेकर भारत में कब देगा दिखाई

ज्योतिष | हिंदू धर्म में ग्रहण को विशेष महत्व प्राप्त है, आज 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने जा रहा है. सनातन धर्म में ग्रहण को अशुभ माना जाता है, क्योंकि इस समय नकारात्मक ऊर्जा निकलती है. इसी वजह से घर से लेकर मंदिर तक कठिन नियमों का पालन करना पड़ता है. आज हम आपको चंद्र ग्रहण के बारे में ही जानकारी देंगे कि यह भारत में किस समय दिखाई देगा.

chandra grahan

आज लगेगा पहला चंद्र ग्रहण

साल का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण आंशिक ग्रहण होने वाला है, इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का नजर आएगा. इस दृश्य को ब्लड मून के नाम से जाना जाता है, यह नजारा तब देखने को मिलता है जब चंद्रमा पूरी पृथ्वी की छाया में आ जाता है. इस दौरान चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान रहेंगे जहां पर पहले से ही छाया ग्रह केतु विराजमान है. खगोल शास्त्रीय और वैज्ञानिकों के लिए ग्रहण काफी खास घटना मानी जाती है. जैसे ही चंद्रमा दिखेगा, तो वह ग्रहण लगा हुआ ही होगा.

कब तक रहेगा ग्रहण

चंद्र ग्रहण मध्यान्ह 3:20 मिनट से शुरू होकर शाम 6:45 मिनट पर मोक्ष होगा जबकि सूतक काल इसे ठीक 9 घंटे पहले ही लागू हो जाएगा क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा इस वजह से इसका सूतक काल भी यहां पर लागू होगा. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता अर्थात सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है. साल 2026 में लगने वाला पहला चंद्र ग्रहण न केवल भारत बल्कि अन्य देश जैसे पाकिस्तान- अफ़गानिस्तान- न्यूजीलैंड- ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई देने वाला है. भारत में यह ग्रहण मात्र 20 मिनट का ही रहने वाला है.

रखें इन बातों का विशेष ध्यान

  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है, उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.
  • ना ही अपने हाथ में किसी नुकिली चीज को  लेना चाहिए.
  • गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दर्शन करने से भी बचना चाहिए.
  • साथ ही इस दौरान कढ़ाई और सिलाई जैसे कार्यों से भी दूरी बना लेनी चाहिए.

इस समय दिखाई देगा ग्रहण

चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले ही इसका सूतक काल भी लागू हो जाता है, जो सुबह 6:20 से लागू हो चुका है. सूतक काल से पहले ही खाने में तुलसी के पत्ते डालकर रखे जाते हैं. कहा जाता है कि ऐसा करने से खाना दूषित नहीं होता.

ग्रहण के दौरान भोजन पकाना व सोना, शुभ कार्य करना, देवी देवताओं की प्रतिमा को स्पर्श करना, बाल- नाखून काटना, शारीरिक संबंध बनाने जैसे कार्य वर्जित होते हैं. इस समय भगवान के नाम का आपको जाप करना चाहिए. देश की राजधानी दिल्ली में आपको शाम को 6:21 मिनट पर चंद्र ग्रहण दिखेगा जो की 29% दृश्य होगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.