राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने खोले अपने पत्ते, हरियाणा से इस नेता को बनाया उम्मीदवार

चंडीगढ़ | हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यहां 16 मार्च को चुनाव होगा. इसके लिए कांग्रेस सहित भाजपा उम्मीदवारों को 5 मार्च तक नामांकन दाखिल करना होगा. बता दें कि BJP के दो राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और किरण चौधरी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. आज राज्यसभा सीटों पर नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है.

Indian National Congress INC

कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार

हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने कर्मवीर बौद्ध के नाम की घोषणा की हैं. वे अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं और बताया जा रहा है कि खुद राहुल गांधी ने उनके नाम का सुझाव दिया है. हालांकि, इस दौड़ में अशोक तंवर, जयवीर बाल्मिकी और पूर्व अध्यक्ष उदयभान का नाम भी शामिल था. कर्मवीर सिंह बौद्ध कांग्रेस पार्टी में किसी भी गुट या खेमे से नहीं जुड़े हुए हैं. यहीं कारण है कि उन्हें संगठन के भीतर एक संतुलित और सर्व स्वीकार्य चेहरे के रूप में देखा जा रहा है.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में 79 कमर्शियल प्रॉपर्टी की होगी ई- ऑक्शन, जानिए कौन लगा सकता है बोली और क्या हैं नियम?

क्या कहता है समीकरण?

राज्यसभा की 1 सीट पर चुनाव जीतने के लिए 31 वोटों की जरूरत होती है. ऐसे में पूरी संभावना है कि कांग्रेस व BJP के खाते में एक- एक सीट आएगी. वर्तमान में कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं जबकि बीजेपी के पास 47 विधायक हैं और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है.

भारतीय जनता पार्टी को दूसरी सीट पर जीत उसी स्थिति में हासिल हो सकती है, जब कांग्रेस पार्टी के 7 विधायक क्रॉस वोटिंग करें जिसकी संभावना नाममात्र ही दिखाई दे रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.