खुशखबरी: शहरवासियों के लिए मुफ्त पेयजल योजना लेकर आई हरियाणा सरकार, जानें किन्हें मिलेगा फायदा

गुरुग्राम | वित्त वर्ष 2026- 27 का बजट पेश करते बतौर हरियाणा के वित्त मंत्री मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहरों में रहने वाले लोगों को होली पर्व की बड़ी सौगात दी है. अपने बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने 500 गज तक के रिहायशी मकानों को हर महीने 10 हजार लीटर पानी मुफ्त देने का बड़ा ऐलान किया है. यह योजना नए वित्त वर्ष से लागू होगी.

Water Pani

मुफ्त पेयजल योजना लाई हरियाणा सरकार

साईबर सिटी गुरुग्राम की बात करें तो गुरुग्राम में 3 लाख से ज्यादा मकान मालिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा. इस योजना का लाभ उठाने के लिए घरों में मीटर लगाना अनिवार्य होगा. बिना मीटर के मुफ्त पानी की इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा.

गुरुग्राम नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि पानी की अनावश्यक बर्बादी को रोकने के लिए सरकार ने घरों में मीटर लगवाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की हैं. उन्होंने बताया कि मुफ्त पानी की योजना के साथ अनिवार्य पानी के मीटर लागू होने से अवैध कनेक्शनों पर रोक लगेगी.

बड़े पैमाने पर अवैध पेयजल कनेक्शन

मौजूदा समय की बात करें तो गुरुग्राम में पेयजल व्यवस्था की स्थिति बहुत चिंताजनक बनी हुई है. नगर निगम द्वारा किए गए ताजा सर्वे में यहां करीब 2 लाख अवैध पेयजल कनेक्शन सामने आए हैं, जो निगम के आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

इन कनेक्शनों के जरिए बड़े पैमाने पर पानी की चोरी हो रही है जिसका सीधा असर नगर निगम की आर्थिक स्थिति और शहर के सीमित जल संसाधनों पर पड़ रहा है. मीटर नहीं होने के चलते वास्तविक खपत का सही आंकलन नहीं हो पा रहा है और न ही बिलों की पूरी वसूली हो रही है. अब इस मुफ्त पेयजल योजना से पेयजल व्यवस्था में बड़े स्तर पर सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.