ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. वह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, इसका प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सूर्य को आत्मा-पिता- स्वास्थ्य- मान -सम्मान- उच्च पद और प्रशासनिक क्षमता का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में जब भी सूर्य की स्थिति में बदलाव होता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. आज हम आपको सूर्य के हाल ही में अपनी चाल में बदलाव करने के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
सूर्य का राशि परिवर्तन
इस समय सूर्य अपनी शत्रु राशि यानी की कुंभ में विराजमान है. 15 मार्च को वह राशि परिवर्तन करके अपने मित्र गुरु की राशि यानी कि में में प्रवेश कर जाएंगे. जहां पर शुक्र और शनि पहले से विराजमान है, उनके साथ होने की वजह से त्रिग्रही और शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा. जिन राशि के जातकों पर भगवान सूर्य देव मेहरबान होते हैं उन्हें अपने जीवन में उच्च पद प्राप्त होता है. अगर आप भी चाहते हैं कि भगवान सूर्य देव आपसे प्रसन्न रहे, तो आप उन्हें नियमित सुबह जल्दी उठकर जल अर्पित कर सकते हैं.
15 मार्च को देर रात सूर्य अपने मित्र गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे है. यहां पर 14 अप्रैल 2026 तक विराजमान रहेंगे. सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. इस दौरान सूर्य- शुक्र और शनि एक साथ युति करेंगे. इसका शुभ और अशुभ परिणाम सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा परंतु ग्रहों की इस विशेष स्थिति से किन राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उनके बारे में डिटेल जानकारी प्रोवाइड करवाएंगे.
इन राशियों की चमकेगी किस्मत
कर्क राशि: सूर्य इस राशि के 9वें भाव में प्रवेश करेंगे, साथ ही सूर्य शुक्र और शनि की युति से भी इन्हें अच्छा खासा लाभ मिलेगा. अब आपको हर कार्य में भाग्य का भरपूर से योग मिलेगा, आय के भी नए-नए रास्ते खुल सकते हैं. छात्रों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, उच्च शिक्षा पाने का आपका सपना जल्द ही पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है. छात्रों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा, वैवाहिक जीवन में जितनी भी परेशानियां थी. अब आपकी वह एक-एक करके दूर हो जाएगी, 14 अप्रैल तक आपको विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग कई क्षेत्रों में काफी खास साबित होगा. तीसरे भाव के स्वामी होकर सूर्य दसवें भाव में प्रवेश करेंगे, ऐसे में करियर में आपको कई शानदार अवसर मिलने वाले हैं. लंबे समय से अगर आप किसी कार्य में मेहनत कर रहे थे, तो उसमें भी सफलता के योग दिखाई दे रहे हैं. आपके जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. शत्रुओं पर भी आप सफलता हासिल कर पाएंगे, यात्रा करने का आपको बेहतरीन मौका मिलने वाला है. बिजनेस के लिहाज से भी समय आपके लिए काफी शानदार रहेगा.
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय का खास होने वाला है, भाग्य भाव के स्वामी सूर्य है. ऐसे में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है. आप अपनी माता के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं, जल्द ही आपका भवन भूमि या वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है. भौतिक सुखों की प्राप्ति के संकेत बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, कई महीनो में आपकी किस्मत आप चमकने वाली है और आपको अच्छा खासा लाभ भी मिलेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
