गुरुग्राम के 19 गांवों के तालाबों की बदलेगी तस्वीर, जीर्णोद्धार कार्य से खूबसूरती में लगेंगे चार- चांद

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले से ग्रामीण आबादी के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां शहर और साथ लगते गांवों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु नगर निगम ने 19 तालाबों के जीर्णोद्धार की तैयारियां शुरू कर दी है. बता दें कि इस योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में कुल 74 तालाब चिह्नित किए गए थे जिनमें से 55 तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य को पूरा किया जा चुका है.

Surajkund Pond

जीर्णोद्धार कार्य से खूबसूरती में लगेंगे चार- चांद

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि जीर्णोद्धार कार्य के तहत पहले इन तालाबों की सफाई करते हुए उनमें जमा गाद निकाली जाएगी और फिर साफ पानी से भरा जाएगा. इन तालाबों में गांव और सीवर का गंदा पानी आने से रोकने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी. स्थानीय लोगों के घूमने- फिरने के लिए तालाब के चारों ओर फुटपॉथ ट्रैक तैयार किए जाएंगे और हरियाली बढ़ाने के लिए पेड़- पौधे लगाएं जाएंगे.

इन तालाबों को बरसाती नालों से भी जोड़ा जाएगा ताकि बारिश के पानी का संचयन हो सकें और पूरे साल तालाबों में पानी बना रहे. उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा इन कार्यों को टेंडर प्रक्रिया के जरिए एजेंसियों को सौंपा जाएगा. इसके लिए एस्टीमेट बनाकर अनुमति प्रदान कर दी गई है. जल्द ही, टेंडर जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में 4000 करोड़ का निवेश करेगी IKEA, हरियाणा में बढ़ेंगे हजारों रोजगार

इन गांवों के तालाबों की बदलेगी तस्वीर

नगर निगम के जेई अखलाक ने बताया कि जीर्णोद्धार के तहत धनवापुर, बजघेड़ा, धनकोट, कादीपुर, मैदावास और सराय अलावर्दी में काम जोरो-शोरों से चल रहा है. उल्लावास और भोंडसी गांव के तालाबों की सफाई करवाने, फुटपाथ ट्रैक की मरम्मत करने और हरियाली बढ़ाने के लिए एस्टीमेट को मंजूरी दी जा चुकी है. ये सभी कार्य पूरा होने पर तालाब एक नए लुक में नजर आएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.