ज्योतिष | शनि देव को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं परंतु ऐसा भी नहीं है कि शनि देव केवल अशुभ प्रभाव ही देते हो. 11 मार्च को शनि देव अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं. इस दौरान शनि मीन राशि में अस्त होंगे. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
शनि करेंगे अपनी चाल में बदलाव
जब भी शनि का नाम आता है तो कई राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाती है. शनि का अस्त होना अपने आप में एक काफी महत्वपूर्ण घटना है. 11 मार्च को शनि मीन राशि में अस्त होने जा रहे है. इसका प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातकों पर दिखाई देगा परंतु मकर, मेष और मीन राशि के जातकों के लिए समय काफी खास होने वाला है.
आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. अगर आप भी भगवान शनि देव के दुष्प्रभाव का सामना कर रहे हैं तो आप हनुमान जी के नियमित पूजा अर्चना करें ऐसा करने से आपके काफी कष्ट दूर हो जाएंगे.
11 मार्च से शुरू होगा अच्छा समय
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना काफी खास रहेगा, इस समय करियर और कारोबार में आपको आगे बढ़ाने के बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं. लंबे समय से जितने भी काम रूके हुए थे, अब वह पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं. व्यापार में नई योजनाएं आपको सफलता दिला सकती है. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, नौकरी पेशा लोगों को भी वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कुल मिलाकर कई क्षेत्रों में आपको लाभ मिलने वाला है. इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है, ऐसे में शनि देव के अस्त होने के प्रभाव से साढ़ेसाती के कष्ट भी थोड़े कम हो जाएंगे. आपको मानसिक शांति मिलेगी.
मकर राशि: इस राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव है ऐसे में शनि का अपनी चाल में बदलाव करना इस राशि के जातकों के लिए काफी खास रहेगा. जल्द ही, आपको करियर में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, आप करियर से संबंधित कुछ फैसले काफी सोच समझ कर लेने हैं जिसका आपको भविष्य में निश्चित रूप से लाभ मिलेगा.
मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना काफी खास रहेगा, इस समय आपकी योजनाएं सफल होती हुई दिखाई दे रही है. कार्य क्षेत्र में भी आपका मान सम्मान बढ़ेगा, वहीं इस राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती चल रही है. ऐसे में आपको कुछ समय के लिए तनाव से मुक्ति मिल जाएगी, रुके हुए सभी काम भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. व्यापारी वर्ग के कार्यों में रफ्तार देखने को मिलेगी, शनि का अपनी चाल में बदलाव करना इन राशियों के लिए अपने-अपने काफी खास रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
