दिल्ली से वाया फरीदाबाद होते हुए पलवल तक दौड़ेगी रैपिड रेल, कुछ ही मिनटों में पूरी होगी घंटों की दूरी

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा के NCR क्षेत्र के बीच सुपरफास्ट सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में एक और अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली- मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाद अब रैपिड रेल का पूरा फोकस हरियाणा के कई रूट्स पर हैं. दिल्ली- पानीपत- करनाल, दिल्ली- एसएनबी- अलवर रूट के अलावा अब दिल्ली- फरीदाबाद- पलवल कॉरिडोर की तैयारियां शुरू हो चुकी है.

Rapid Train

ये कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर वाया फरीदाबाद व बल्लभगढ़ होते हुए पलवल तक जाएगा. लगभग 72 किलोमीटर लंबे इस रूट पर सराय काले खां, बदरपुर, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर- 12, बल्लभगढ़ और पलवल नामक जगहों पर स्टेशन प्रस्तावित है. ये नमो भारत रूट दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन के समानांतर बनने के आसार हैं.

आरामदायक हो जाएगा सफर

इस प्रोजेक्ट की बात करें तो अभी यह मंजूरी के शुरूआती चरण में है. नमो भारत या मेट्रो विस्तार के लिए सर्वे और प्री- फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर चर्चा चल रही है. अभी सरकार का फोकस DPR, टेंडर और जमीन अधिग्रहण पर हैं. निर्माण कार्य शुरू होने पर पिलर खड़े करने और पटरियां बिछाने में लगभग 4 साल का समय लगेगा. इस नमो भारत कॉरिडोर को भविष्य में UP के जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने की भी योजना है.

सराय काले खां इसका मुख्य हब होगा. यहां से यात्री मेरठ (दिल्ली- मेरठ लाइन) या दिल्ली-अलवर रूट जाने वाली रैपिड रेल से आवागमन कर सकेंगे. रैपिड रेल रूट से फरीदाबाद और पलवल के औद्योगिक क्षेत्रों से दिल्ली की यात्रा लगभग 1 घंटे में पूरा हो जाएगी. दिल्ली- आगरा हाइवे (NH- 44) और लोकल ट्रेनों से यात्रियों का दबाव कम होगा. अभी दिल्ली- NCR से लोकल ट्रेन या बस से पलवल पहुंचने में डेढ़ से 2 घंटे तक का समय लगता है लेकिन नमो भारत ट्रेन से यह समय घटकर 45- 50 मिनट रह जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, 17 जुलाई को GDA की मेगा नीलामी

नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण

दोनों औद्योगिक केंद्रों के बीच एक नया 31 किमी लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है, जो पलवल को सीधे जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. यह मार्ग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (DND- KMP लिंक) के पास से शुरू होगा. वहां से यमुना एक्सप्रेस-वे को पार करते हुए सीधे एयरपोर्ट तक जाएगा. इससे पलवल से जेवर का सफर लगभग 25 मिनट में पूरा होगा. दिल्ली- पलवल- बल्लभगढ़ कॉरिडोर को सीधे जेवर एयरपोर्ट के मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब से जोड़ देगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.