हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए खुशखबरी, मिड- डे- मील में मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क का टेस्ट

फरीदाबाद | हरियाणा सरकार ने राज्य की छात्राओं के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है. सरकार ने फरीदाबाद में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को फ्लेवर्ड दूध और प्रोटीन मिल्क बार दिए जाने की योजना बनाई है. इस संबंध में जिला के सरकारी स्कूलों से कक्षावार छात्राओं की संख्या मांगी गई है जिसके तहत 16 मार्च तक स्कूलों को छात्राओं की संख्या जिला शिक्षा विभाग को भेजनी होगी.

Mid Day Meal

1 अप्रैल से शुरू होगी योजना

हरियाणा सरकार की इस पहल का उद्देश्य किशोरियों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराना और उनके स्वास्थ्य में सुधार करना है. सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को मिड- डे- मील योजना के तहत भोजन के साथ- साथ दूध, मिल्क बार और पिन्नी दी जाती है. इसी सुविधा को आगे बढ़ाते हुए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को भी इसमें शामिल करने की तैयारी की गई है. अब मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना के तहत सप्ताह में 4 दिन दूध और 2 दिन मिल्की बार दी जाएगी.

पोषण और शिक्षा दोनों पर जोर

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि छात्राओं को बेहतर पोषण देकर उनकी उपस्थिति, स्वास्थ्य और पढ़ाई के स्तर में सुधार लाया जाए. इससे छात्राओं में एनीमिया जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी. पहले चरण में छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा क्योंकि अभी नया शैक्षणिक सत्र शुरू नहीं हुआ है. ऐसे में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के अनुसार ही 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं की संख्या मांगी गई है जिन स्कूलों ने 16 मार्च तक जानकारी साझा नहीं की उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.