गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सजे गुरुग्राम इलाके के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि गुरुग्राम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की हालत सुधारने और गांवो की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कई सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण और मरम्मत की योजना बनाई है. इसके तहत, कई गांवो को जोड़ने वाली सड़कों पर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही काम शुरू होगा.
PWD अधिकारियों के अनुसार पटौदी और फर्रुखनगर क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों को जोड़ने और बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना बनाई गई है. इस परियोजना पर लगभग 30 से 50 लाख रुपए तक खर्च किए जाएंगे.
2 से 3 गुना ज्यादा समय लग रहा
विभाग का कहना है कि इन सड़कों से रोजाना करीब 4 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है. सड़कों की हालत खराब होने के कारण लोगों को आने- जाने में 2 से 3 गुना ज्यादा समय लग रहा था और वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा था. ग्रामीणों की मांग को देखते हुए विभाग ने टेंडर जारी कर दिए है और अगले महीने से काम शुरू होने की संभावना है.
2 चरणों में पूरा होगा निर्माण कार्य
PWD के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान के तहत सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा. पहले चरण में इन सड़कों का विस्तार किया जाएगा. दूसरे चरण में बाकी की 100 KM के करीब सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी. इन सभी सड़कों पर कार्य PWD विभाग करेगा. बता दें कि ये ऐसी सड़के है जो फिलहाल 12 फीट चौड़ी है, अब इन्हें 18 फीट चौड़ी किया जाएगा जिससे यातायात सुगम हो सकेगा. इसमें रिठौज- धूमसपुर मार्ग और उल्लावास से बहरामपुर तक करीब 4.75 KM सड़क निर्माण जैसे कार्य शामिल है.
