ज्योतिष | हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े हुए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं. अगर हम इन नियमों का पालन करते हैं तो मां लक्ष्मी हमसे हमेशा प्रसन्न रहती है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके जीवन में कभी भी धन की कमी ना हो अर्थात आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहे, तो जरूरी है की मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न रहे और आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहे. आज हम आपको कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण नियमों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो आपके घर में लागू होने बेहद जरूरी होते हैं.
अवश्य रखें इन 5 नियमों का ध्यान
- तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, ऐसे में आपको शाम के समय भूल कर भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती चली जाती है. पूजा के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में तुलसी के पत्ते तोड़कर साफ पानी में रख ले ऐसा करने से मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती है.
- शाम के समय घर की साफ- सफाई या कूड़ा बाहर फेंकना वर्जित माना जाता है, कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और दरिद्रता का वास आपके घर में होता है. ऐसे में आप जब भी घर की साफ सफाई करें, तो सुबह के समय ही कूड़ा कचरा घर से बाहर फैंके.
- शाम के समय पूजाव मंत्रों का जाप आदि करने के लिए काफी खास माना जाता है. इस समय में हमें भूलकर भी सोना नहीं चाहिए ऐसा करने से जीवन में आलस्य बढ़ता है और आर्थिक प्रगति भी रुक जाती है. इस समय परिवार के साथ बैठकर भजन कीर्तन करना काफी अच्छा माना जाता है, ऐसा करने से हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है और कभी भी धन की कमी नहीं होती.
- अगर आपको धन से जुड़ा हुआ कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करना हो जैसे लेनदेन इन्वेस्ट कर चुकाना हो तो आपको सोमवार या फिर बुधवार का दिन ही चुनना चाहिए. इन दिनों में किया गया कार्य काफी फायदेमंद माना जाता है, ऐसा करने से कर्ज भी धीरे- धीरे कम हो जाता है. अन्य दिनों में धन संबंधित फैसले लेने से आपको बचना चाहिए, नहीं तो आर्थिक हानि हो सकती है.
- अगर आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहती है, तो सभी सुहागन महिलाओं को गुरुवार के दिन व्रत अवश्य रखना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके जीवन में कभी भी आर्थिक परेशानियां नहीं आती.
- घर की दीवारों या फर्श पर पेंसिल, चौक से किसी प्रकार का कोई निशान नहीं बनना चाहिए. ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे आपकी आर्थिक तरक्की भी रुक जाती है. आप अगर आपके बच्चे ऐसा करते है तो आपको उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहिए.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
