साढ़े 4 करोड़ से बदलेगी भिवानी के इस स्टेडियम की तस्वीर, खिलाड़ियों को मिलेगी यह सुविधाएं

भिवानी | हरियाणा के भिवानी जिले से खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां खेल सुविधाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में भीम स्टेडियम के विकास और मरम्मत के लिए करीब साढ़े 4 करोड़ रुपए की राशि को मंजूरी दी है. इस फैसले से क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेगी और वे खेलों के प्रति जागरूक होंगे.

Stadium Photo

खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

पिछले दिनों से स्टेडियम की सुविधाएं जर्जर अवस्था में है, जिसके कारण खिलाड़ियों को यहां अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी करने के दौरान कई तरह की समस्याओं सामना करना पड़ है. अब बजट स्वीकृत के बाद स्टेडियम के शौचालय, वॉशरूम और चेंजिंग रूम की मरम्मत कराई जाएगी. इनके सुधार के बाद खिलाड़ियों को साफ- सुथरा और सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा.

सिंथेटिक ट्रैक को दुरस्त और हॉकी ग्राउंड की फेसिंग को ठीक किया जाएगा. वर्तमान में ट्रैक की स्थिति ठीक नहीं है जिससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर इसका असर पड़ रहा है. ट्रैक के सुधार के बाद एथलीट्स को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा मिलेगी और वे अपनी तैयारी को मजबूत कर सकेंगे.

बॉक्सिंग, रेसलिंग व अन्य व्यवस्थाओं पर खर्चा

इस परियोजना के पूरा होने के बाद भीम स्टेडियम में खेल गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा. इसमें बॉक्सिंग, रेसलिंग और जिम्नास्टिक हॉल की विशेष मरम्मत के लिए करीब 4 लाख रुपए, चारदीवारी की मरम्मत के लिए लगभग 11 लाख रूपए मंजूर किए गए है. हैंडबॉल मैदान के कमरे की सुधार और हॉकी मैदान की मरम्मत के लिए 6 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे.

सिंथेटिक ट्रैक की विशेष मरम्मत के लिए करीब ढाई करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. सरकार का यह कदम खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.