महेंद्रगढ़ के लिए दोहरी खुशखबरी, पैरा एथलीट शर्मिला ने 2 बड़ी टूर्नामेंट के लिए किया क्वालीफाई

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से खेलों के क्षेत्र में एक गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि जिले के नारनौल क्षेत्र के गांव छिथरोली की पैरा एथलीट शर्मिला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे है.

Sharmila

लगातार किया शानदार प्रदर्शन

वर्तमान में शर्मिला ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किए है. उन्होंने जनवरी 2026 में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में शानदार खेल खेलते हुए 2 स्वर्ण पदक जीते. इसके बाद फरवरी में दुबई ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप में शॉटपुट में स्वर्ण पदक और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता. मार्च में उन्होंने भुवनेश्वर में आयोजित 24वीं पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप भी शॉटपुट में स्वर्ण और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा को साबित किया.

इन सभी प्रतियोगिताओं के दौरान उन्होंने नए राष्ट्रीय रिकार्ड बनाए, जिससे उनकी कड़ी मेहनत का अंदाजा लगाया जा सकता है और इसके साथ ही उन्होंने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के चलते कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स 2026 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

यह भी पढ़े -  बिना फीस सीखें नया हुनर, फिर शुरू करें अपना बिजनेस; PNB लेकर आया खास मौका

दो सालों की मेहनत लाई रंग

शर्मिला पिछले दो सालों से सोनीपत में कोच वीरेन्द्र धनखड़ के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर रही है. उनकी लगन, मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि आज उनका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ है. उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों और परिवार वालों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.