इन पांच राशियों पर मेहरबान होंगे शनि देव, 22 अप्रैल से मिलेगी हर कार्य में सफलता

ज्योतिष | शनि ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में सबसे पावरफुल ग्रह माना जाता है, वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. शनि देव किसी भी राशि में लंबे समय तक विराजमान रहते हैं, ऐसे में उन्हें दोबारा से इस राशि में प्रवेश करने में तकरीबन 30 सालों का समय लग जाता है. इसी वजह से इनका प्रभाव काफी लंबे समय तक रहता है, आज हम आपको शनि की स्थिति में होने वाले बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. इसका प्रभाव भी देश- दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा.

Shani Dev 1

शनि देव करेंगे अपनी चाल में बदलाव

मौजूदा समय की बात की जाए तो शनि देव मीन राशि में अस्त् अवस्था में विराजमान है. 13 मार्च 2026 को शनि देव मीन राशि में अस्त हो गए थे और लगभग एक महीने बाद यानी की 22 अप्रैल 2026 को वह उदय होंगे. शनि के उदय होने से कुछ राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, उन्हें करियर से लेकर कई कार्यो में बड़ी सफलता हासिल होगी. आज हम आपको उन्हीं के बारे में डिटेल जानकारी प्रोवाइड करने वाले हैं. शनि देव व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. अगर आप किसी का बुरा नहीं करते तो शनि के दुष्ट प्रभाव से आप बच सकते हैं.

22 अप्रैल से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि का उदय होना काफी अच्छा रहेगा, शनि 11वें भाव में उदय होंगे. ऐसे में लंबे समय से आप जिस भी परेशानियों का सामना कर रहे थे अब वह समाप्त हो जाएगी. धन आगमन के नए- नए रास्ते खुलेंगे, आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कई बड़े कार्य करने वाले हैं, घर व परिवार में खुशियों भरा माहौल बना रहेगा.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों की गोचर कुंडली में शनि दसवें भाव में उदय होंगे, ऐसे में आपको मेहनत का पूरा फल मिलता हुआ दिखाई देगा. कार्यक्षेत्र में जितनी भी परेशानियां थी अब वह एक-एक करके समाप्त हो जाएगी. सभी आपके काम की तारीफ करेंगे, वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं. परिवार का आपके सहयोग मिलेगा, समाज में भी मान- सम्मान बढ़ने वाला है.

सिंह राशि: शनि देव का अपनी चाल में बदलाव करना इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा, शनि आठवें भाव में उदय होने जा रहे है ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. परिवार के बीच जितनी भी परेशानियां थी वह भी अब दूर होती हुई दिखाई दे रही है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

वृश्चिक राशि: शनि देव का उदय होना इस राशि के जातकों के लिए काफी खास होगा, पांचवे भाव में शनि उदय होंगे. ऐसे में आपको कई कार्यों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में भी फैसला आपके पक्ष में आ सकते हैं. संतान की ओर से जितनी भी परेशानियां थीं और वह दूर हो जाएगी. आपको कई कार्यों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.

मकर राशि: इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है, लंबे समय से जितने भी काम रूके हुए थे अब वह पूरे होंगे. धन-धान्य में भी बढ़ोतरी के योग दिखाई दे रहे हैं, अब आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी. नौकरी या बिजनेस के सिलसिले में जल्द ही आप बड़ी यात्राओं पर भी जा सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.