ज्योतिष | जल्द ही अप्रैल के महीने की शुरुआत हो जाएगी. यह महीना ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से काफी खास होने वाला है. इस दौरान आपको कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए दिखाई देंगे. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. अप्रैल के महीने में सूर्य- शुक्र- बुध- मंगल और चंद्र अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं. इन 5 ग्रहों का गोचर काफी खास होने वाला है.
सबसे पहले 2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसके बाद, 11 अप्रैल को मीन राशि में ही बुध का गोचर होगा फिर 30 अप्रैल तक वह इसी राशि में विराजमान रहेंगे.
अप्रैल के महीने में 5 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन
धन के दाता कहे जाने वाले शुक्र भी 19 अप्रैल को वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे. सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, वह 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में ग्रहों की इस विशेष स्थिति की वजह से कई सारे राजयोग भी बनते हुए दिखाई देंगे. आज हम आपको बताएंगे कि अप्रैल का महीना किन राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि इस महीने आपको कोई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए दिखाई देने वाले हैं. वैसे तो ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देगा परंतु तीन राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है.
इन राशियों के लिए खास रहेगा महीना
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना काफी खास रहने वाला है, जल्द ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस के मामलों में भी आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं, अब आपकी धन की स्थिति में सुधार होगा, परिवार का आपको पूरा सहयोग मिलने वाला है.
आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे, कमाई करने की भी आपको नए- नए आइडिया मिल सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना काफी लाभकारी साबित होगा, कई सारे राजयोग बनने से इन्हें अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है. आप अपनी बातचीत की स्किल को पहले से बेहतर करेंगे, करियर में भी आपको बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं. जल्द ही, कोई नई जॉब मिल सकती है.
घर परिवार में सुख शांति भरा माहौल बना रहेगा. अपनों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं, आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है.
वृश्चिक राशि: अप्रैल का महीना इस राशि के जातकों के लिए काफी खास रहेगा, जातको को जल्द ही बड़ी डील मिल सकती है. धन वृद्धि के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, करियर के मामलों में भी आपको शानदार ऑफर मिलेंगे. आपके बॉस के साथ रिश्ते सुधरेंगे, आप कुछ बड़े फैसले भी लेने वाले हैं. बातचीत से किसी भी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन आप आसानी से निकाल लेंगे.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
