ज्योतिष | सूर्य को ग्रहो का राजा कहा जाता है. वह हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, सूर्य इस समय उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. इस नक्षत्र का स्वामी भगवान शनि देव को माना जाता है. पिता और पुत्र की इस जोड़ी में मित्रता का संबंध नहीं है. आज हम आपको सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के बारे में ही जानकारी देने वाले है.
मंगलवार को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे सूर्य
मंगलवार के दिन सूर्य अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं, 31 मार्च को शाम 8:16 मिनट पर सूर्य का गोचर रेवती नक्षत्र में होगा. इस नक्षत्र का स्वामी बुध ग्रह को माना जाता है, बुध के रेवती नक्षत्र में 14 अप्रैल की सुबह तक विराजमान रहेंगे. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपको जीवन में उच्च पद प्राप्त हो, तो जरूरी है कि आपकी कुंडली में सूर्य उच्च स्थिति में हो.
31 मार्च से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय
मेष राशि: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना इस राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है, व्यापारी आपके काम की प्रशंसा करने वाले हैं. जल्द ही आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है, आप हर कार्य को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पूरा करने वाले हैं. जल्द ही आप कोई प्रॉफिट की डील भी साइन कर सकते हैं. 31 मार्च से आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा.
सिंह राशि: यह भगवान सूर्य देव की पसंदीदा राशि है, ऐसे में इनका नक्षत्र परिवर्तन करना इनके लिए काफी खास होने वाला है. करियर में जल्द ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, कुछ लोगों के लिए कानूनी मामले भी काफी आसानी से सॉल्व होते हुए दिखाई देंगे. स्टूडेंट का फोकस पढ़ाई पर रहेगा, आपके लिए आने वाले दिन काफी अच्छे रहेंगे. प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं. लव लाइफ भी काफी अच्छी रहेगी.
धनु राशि: सूर्य का बुध के रेवती नक्षत्र में प्रवेश करना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, विद्यार्थियों को जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है. प्रोफेशनल लाइफ में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस दौरान आप स्वयं को पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर महसूस करने वाले हैं, जीवन में चला आ रहा स्ट्रेस अब समाप्त हो जाएगा. जीवनसाथी के साथ भी आपके रिश्ते काफी मजबूत होंगे.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
