Small Saving Scheme पर मिलेगा 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज, आज ही करें इन्वेस्ट

नई दिल्ली, Small Savings Schemes | अगर आप भी हाल फिलहाल में किसी स्कीम में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. सरकार की तरफ से नई तीन महीनों के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम शुरू की गई है, इसकी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Rupees Money

वित्त मंत्रालय के अनुसार फाइनेंशियल ईयर 2026- 27 की पहली तिमाही के लिए ब्याज दरों में किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है.

Small Saving Scheme

वित्त मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही के दौरान कुछ लघु बचत स्कीम पर ब्याज दर पहले के जैसी ही रहने वाली है, इसका सीधा- सीधा फायदा निवेशकों को मिलने वाला है. उन्हें अप्रैल से जून के बीच भी रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलने वाला है, जो जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक मिला था.

सरकार की तरफ से लिए गए इस फैसले से लोक भविष्य निधि, सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, किसान विकास पत्र, डाकघर सावधि जमा आदि लोकप्रिय योजना में निवेश करने के लिए लोग काफी प्रभावित होने वाले हैं क्योंकि ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. उन्हें पहले के समान ही बेहतरीन रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलने वाला है.

इन स्कीम में मिलेगा शानदार रेट ऑफ इंटरेस्ट

हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह आदेश सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया गया है. इसकी प्रक्रिया भी संबंधित विभागों जैसे कि व्यय विभाग, डाक विभाग, राजस्व विभाग भारतीय रिजर्व बैंक के पास भेज दी गई है. अगर आप भी हाल फिलहाल में स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे थे तो अब आपके पास शानदार मौका है.

आप भी इन स्कीम में निवेश करके आसानी से 7 से 9% तक रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ उठा सकते हैं. हर स्कीम पर रेट ऑफ इंटरेस्ट थोड़ा अलग होने वाला है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.