फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद का बल्लभगढ़ मार्केट इन दिनों काफी चर्चा में है. बता दें कि यहां शादी और गर्मियों के सीजन के चलते भारी डिस्काउंट पर कपड़े और लहंगे मिल रहे है. यह मार्केट आसपास के गांवों के अलावा दिल्ली- NCR के लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही है. इस समय यहां 200 रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक के सामान पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है.

क्या- क्या मिलता है यहां?
इस मार्केट में उपलब्ध साड़ियों और सूटों की कीमत 200 रुपए से शुरू होकर 5 हजार तक है. शादी और गर्मियों के सीजन को देखते हुए यहां हर प्रकार के कपड़े पर भारी छूट मिल रही है ताकि ग्राहकों को राहत मिल सके. यहां जेंट्स कपड़ो की भी अच्छी वैरायटी उपलब्ध है. यहां पैंट- शर्ट पर 20 से 30% छूट मिल रही है. यहां जूते- चप्पल, बैग और घरेलू सामान आसानी से मिल जाता है. यहां ब्रांडेड और नॉन- ब्रांडेड दोनों प्रकार के प्रोडक्ट्स कम कीमत पर मिलते है. यहां मथुरा, पलवल, फरीदाबाद और आसपास के गांवों से बड़ी मात्रा में ग्राहक खरीददारी करने आते है.
क्यों है खास यह बाजार?
बल्लभगढ़ मार्केट की खास बात यह है कि यहां अच्छा माल कम कीमत में आसानी से मिल जाता है. दिल्ली के मुकाबले यहां कीमत कम होने के कारण ज्यादातर ग्राहक यहां आना पसंद करते है. यहां एक ही जगह पर ढेर सारी वैरायटी आसानी से मिल जाती है. यहां थोक और रिटेल दोनों प्रकार की खरीददारी का विकल्प है. महंगाई के इस दौर में लोग ऐसी जगह की तलाश करते है जो अच्छा माल कम कीमत पर दे. ऐसे में ये मार्केट बेस्ट ऑप्शन है.
मिलता है लेटेस्ट फैशन का स्टॉक
बल्लभगढ़ मार्केट के दुकानदार नए ट्रेंड के अनुसार स्टॉक अपडेट करते रहते है, जिससे ग्राहकों को लेटेस्ट फैशन बेहद किफायती कीमत पर मिल जाता है. खासकर त्योहारों और शादी के सीजन में यहां ऑफर्स और भी ज्यादा आकर्षक हो जाते है, जिसे दूर- दूर से लोग यहां खरीददारी करने आते है. लोकल स्ट्रीट फूड और छोटे-छोटे खाने के स्टॉल इस मार्केट को ओर भी पसंदीदा बना देते है, जहां शॉपिंग के साथ लोगों को स्वादिष्ट खाने की चीजे मिल जाती है.